लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा को दूसरा झटका, विधायक एमपी कुमारस्वामी के बाद हावेरी के विधायक नेहरू ओलेकर ने भी छोड़ी पार्टी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2023 17:29 IST

कर्नाट विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा टिकट वितरण को लेकर भारी परेशानी में फंसती जा रही है। पार्टी द्वारा प्रत्यशियों की जारी की गई दूसरी सूची के बार भारी बवाल मचा हुआ है और अब तक दो विधायकों ने टिकट कटने के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी सूची के बाद से दो विधायकों ने पार्टी छोड़ी मुदिगेरे से भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी के बाद हावेरी से विधायक नेहरू ओलेकर ने छोड़ी पार्टीभाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई दूसरी सूची के बाद पार्टी को दो झटके लग चुके हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक के हावेरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नेहरू ओलेकर ने पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधायक नेहरू ओलेकर से पहले मुदिगेरे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक एमपी कुमारस्वामी ने भी पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बीते बुधवार की रात भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई दूसरी सूची के बाद पार्टी को अब तक दो झटके लग चुके हैं।

भाजपा ने दूसरी सूची के तहत कुल 23 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। जिसके पहले पार्टी 189 प्रत्याशियों के नाम के साथ पहली सूची जारी कर चुकी थी यानी भाजपा की ओर से कुल 224 सीटों में से 212 सीटों पर प्रत्यशियों का ऐलान तो कर दिया है लेकिन इन नामों की घोषणा भाजपा के लिए भारी सिरदर्द साबित हो रहा है।

भाजपा में विधायकों की बगावत और असंतोष की ताजा स्थिति पर बात करें तो हावेरी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा 65 वर्षीय विधायक नेहरू ओलेकर ने पार्टी आलाकमान द्वारा उनका  टिकट काटे जाने पर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विधायक नेहरू ओलेकर की जगह हावेरी (सुरक्षित) सीट पर गविसिद्दप्पा दयमन्नावर को टिकट दिया है।

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले और भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक चुने गये विधायक ओलेकर ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके साथ छल किया है। जानकारी के मुताबिक हावेरी में जब से इस बात की जानकारी विधायक ओलेकर के समर्थकों को मिली है, वह पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी करने के विरोध में सड़कों पर उतर गये हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज विधायक ओलेकर बेहद गुस्से में हैं और उनका दावा है कि केवल वो नहीं बल्कि हावेरी के हजारों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के इस फैसले के खिलाफ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी ने हमारे साथ छल किया है। भाजपा में अब ऊर्जावान और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की कोई जगह नहीं रही। फिलहाल हम समर्थकों से राय करेंगे और उसके बाद कोई उचित फैसला लेंगे।"

इसके साथ ही विधायक नेहरू ओलेकर ने कहा कि भाजाप ने भारी भूल की है, उनके पास जेडीएस के साथ-साथ कई अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने का न्योता है। मालूम हो कि भाजपा विधायक नेहरू ओलेकर को कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में भ्रष्टाचार के आरोप में दो साल साधारण कारावास की सजा सुनाई गई थी।

विधायक नेहरू ओलेकर पर आरोप था कि उन्होंने कथित तौर पर अपने पुत्र को सरकारी ठेके दिलवाये, जिसमें धन का भारी दुरुपयोग किया गया। हालांकि निचली अदालत से मिली सजा को बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया। विधायक ओकेकर पर यह मामला अभी भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप