लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: मई 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव, जदएस ने 93 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2022 20:30 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: उत्तर कर्नाटक के बेलगावी में खानपुर से लेकर राज्य के दक्षिणी हिस्से में चामराजनगर जिले के हनूर तक के उम्मीदवार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीट हैं। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा की सहमति लेने के बाद जारी की गई।आने वाले दिनों में शेष 131 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

बेंगलुरुः जनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने 93 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राज्य में चुनाव अगले साल मई तक होने की संभावना है। जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष सी एम इब्राहिम ने कहा कि सूची पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा की सहमति लेने के बाद जारी की गई।

जद (एस) ने देवगौड़ा के बेटे और पोते- क्रमशः एच डी कुमारस्वामी और निखिल कुमारस्वामी को टिकट दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी चन्नापटना से चुनाव लड़ेंगे, जिस सीट पर उन्होंने 2018 में सी पी योगेश्वर को हराया था। कुमारस्वामी के बेटे निखिल पार्टी के गढ़ रामनगर से चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने 2019 में मांड्या से लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश से हार गए थे। जद(एस) मौजूदा विधायक जी टी देवगौड़ा को चामुंडेश्वरी सीट से उम्मीदवार बनाया है और उनके बेटे हरीश गौड़ा को भी टिकट दिया है। हरीश गौड़ा हुनसुर से चुनाव लड़ेंगे।

जद(एस) की मीडिया टीम के प्रभारी ने कहा, ''हम सभी 32 मौजूदा विधायकों को टिकट दे रहे हैं।'' जद(एस) ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 37 सीट जीती थी। हालांकि, उनमें से पांच विधायकों ने जुलाई 2019 में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जद (एस) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के खिलाफ बगावत करते हुए कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

ये पांच विधायक तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार द्वारा अयोग्य ठहराए गए 18 विधायकों में शामिल थे। इन विधायकों को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद, जद(एस) एवं कांग्रेस की गठबंधन सरकार गिर गई थी और भाजपा सत्ता में आई थी। अयोग्य ठहराये गए विधायकों में से अधिकांश भाजपा में शामिल हो गए, 2019 दिसंबर में उपचुनाव लड़े और जीतने के बाद नयी सरकार में मंत्री भी बने।

जद (एस) द्वारा जारी की गई इस सूची में कर्नाटक के लगभग सभी जिलों की सीट के लिए उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें उत्तर कर्नाटक के बेलगावी में खानपुर से लेकर राज्य के दक्षिणी हिस्से में चामराजनगर जिले के हनूर तक के उम्मीदवार शामिल हैं। जद (एस) के सूत्रों ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में शेष 131 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीट हैं।

टॅग्स :Karnataka Assemblyएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीHD Kumaraswamy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतकर्नाटक मंत्रिमंडल फेरबदलः 2 सीट खाली और कई मंत्री हटेंगे?, बिहार चुनाव के बाद विस्तार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दिया संकेत

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos