लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस को 85 प्रतिशत कमीशन वाली पार्टी बताया, कहा- कांग्रेस की सरकारों ने तुष्टिकरण की ही राजनीति की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2023 16:08 IST

पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार हमारी पुरातन संस्कृति को, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इसमें भी तुष्टिकरण की ही राजनीति की। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या फिर उनको विवादों में रहने दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित कियाकहा- कांग्रेस की सरकारों ने तुष्टिकरण की ही राजनीति कीकहा- जैसी कांग्रेस की नीतियां हैं उससे निवेशक कर्नाटक से बाहर ही जाएंगे

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई, शनिवार को कर्नाटक के शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए जो इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था। इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुई थीं। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता जानती थी कि कांग्रेस का इकोसिस्टम चाहे जितना बड़ा गुब्बारा फुला ले कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शिवमोगा की इस धरती से मैं पूरे कर्नाटक को विश्वास दिलाना चाहता हूं, असली गारंटी देना चाहता हूं कि आपने मुझे जो प्यार दिया है, आपने मुझे जो आशीर्वाद दिया है। मैं कर्नाटक का विकास करके आपको ब्याज समेत लौटाउंगा। 2014 से पहले सुपारी पर न्यूनतम आयात शुल्क ₹100 प्रति किलोग्राम के आस-पास थी। हमने सोचा ये तो हमारे कर्नाटक के किसानों को मार देगा। हमने सुपारी पर न्यूनतम आयात शुल्क को ₹350 प्रति किलोग्राम कर दिया। बड़े-बड़े संकटों के बावजूद हमने देश में फर्टिलाइजर की कभी कमी नहीं होने दी। रूस-यूक्रेन संकट के कारण दुनिया में फर्टिलाइजर की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हो गई लेकिन हमने देश के किसानों पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया।"

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस बीजेपी  पर 40 प्रतिशत कमीशन वाली पार्टी कह के निशाना साध रही है। अब पीएम ने कांग्रेस को 85 प्रतिशत कमीशन वाली पार्टी बताकर कहा, "क्या कर्नाटक का विकास ऐसी कांग्रेस पार्टी कर सकती है, जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण हो? क्या 85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य बना सकती है? जैसी कांग्रेस की नीतियां हैं उससे निवेशक कर्नाटक से बाहर ही जाएंगे। बीजेपी सरकार ने कर्नाटक में निवेश बढ़ाने के लिए जो कानून बनाए उनको कांग्रेस खत्म करना चाहती है।" 

पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार हमारी पुरातन संस्कृति को, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इसमें भी तुष्टिकरण की ही राजनीति की। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या फिर उनको विवादों में रहने दिया।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण