लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: ममता बनर्जी ने कर्नाटक की जनता से कहा, "भाजपा को वोट न दें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2023 16:02 IST

ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कर्नाटक में चुनाव नहीं लड़ रहू हैं लेकिन वहां के लोगों से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट न दें।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि वो भारतीय जनता पार्टी को वोट न देंबनर्जी ने वोटों के बंटवारे और ध्रुवीकरण से भाजपा कर्नाटक का चुनाव नहीं जीत सकती हैममता बनर्जी का यह बयान कांग्रेस के लिए परोक्ष समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि वो विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 10 मई को होने वाली वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी को वोट न दें। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में भाजपा के बरक्स कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दावेदार है। इस कारण बनर्जी का यह बयान कांग्रेस के लिए परोक्ष समर्थन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ममता बनर्जी ने मालदा के इंग्लिश बाजार में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में कहा, "कर्नाटक के लोग जितना जल्दी हो भाजपा का साथ छोड़ दें, ये उनके लिए उतना ही अच्छा है। वोटों के बंटवारे और ध्रुवीकरण से भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती है। कर्नाटक में उसका पतन निश्चित है और मुझे इस बात की बेहद खुशी है। कर्नाटक में हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि कौन किसे वोट देता है, ये उसका मामला है लेकिन मेरी अपील है कि जनता भाजपा को वोट न दें और यह मैं निश्चित रूप से कहना चाहूंगी।"

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी दलो में भाजपा सबसे खतरनाक राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा, "भाजपा जिस भी प्रदेश में जाती है, वो वहां पर खतरनाक तरीके से धार्मिक मुद्दों को सियासत में लाती है और उसके बल पर अपना वोटबैंत तैयार करती है। वो अन्य धर्म का खौफ पैदा करके धर्म विशष के वोटों को केंद्रीत करती है और उसे अपने लाभ के इस्तेमाल करती है।"

उन्होंने कहा, "वो इस बात को याद रखें कि मैं जब तक जीवित हूं, तब तक मैं बॉबी और अभिषेक जैसे तृणमूल नेताओं को अगली पीढ़ी के लिए तैयार करती रहूंगी। मैं चाहती हूं कि मेरे मौत के बाद वो भाजपा के खिलाफ लोहा लेते रहें।" 

ममता बनर्जी ने अपने बयान में जिस बॉबी का जिक्र किया, उनका नाम फिरहाद हकीम है और तृणमूल नेता है, जबकि अभिषेक बनर्जी तो ममता बनर्जी के भतीजे हैं और तृणमूल के सांसद भी हैं। सीएम बनर्जी ने हाल ही में उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा मिले एक चिट्ठी का जिक्र किया, जिसमें नागरिकता के अधिकार संबंधी विषय के मामले में राज्य से कुछ जानकारी मांगी गई थी। ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने गृह मंत्रालय से कह दिया कि मैं आपको बंगाल में एक भी काम नहीं करने दूंगी। क्या आधार कार्ड नहीं होने से कोई विदेशी हो जाता है। गृह मंत्रालय के आधिकारिक दस्तावेजों में अगर कोई भी विसंगति होती है तो नागरिक उससे विदेशी नहीं हो जाता है।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बनर्जी ने बंगाल की सीमाओं पर बीएसएफ के 50 किलोमीटर तक के विस्तारित अधिकार क्षेत्र के बारे में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस कदम के माध्यम से केवल भाजपा की मनमानी बढ़ेगी और कई अल्पसंख्यक लोगों को इलाकों से दूर करने की कोशिश करेगी। वैसे लोग भाजपा के खिलाफ खुद को संगठित करें और अपने अधिकार की लड़ाई लड़े।

अपने भाषण के अंत में ममता बनर्जी ने सभा में मौजूद तृणमूल नेताओं से कहा कि मौजूदा हालात में ईडी, सीबीआई के नाम पर चाहे जितनी भी धमकी दी जाए, 2024 में नई सरकार आते ही सब कुछ वापस ले लिया जाएगा।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ममता बनर्जीMamata West Bengalकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप