लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: "जगदीश शेट्टर का टिकट सत्ता विरोधी लहर के कारण कटा", सुशील मोदी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2023 13:10 IST

कर्नाटक में राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हुबली विधानसभा क्षेत्र से जगदीश शेट्टर का टिकट इस कारण कटा क्योंकि उनके खिलाफ जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने जगदीश शेट्टर के टिकट कटने पर किया बड़ा खुलासा जगदीश शेट्टर के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी, जिसके कारण भाजपा ने काटा उनका टिकटपार्टी के शीर्ष नेताओं ने जगदीश शेट्टर से साफ कहा था कि वो हुबली सीट से चुनाव हार सकते हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत में और खासकर सत्ताधारी भाजपा में हुबली-धारवाड़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को लेकर भयानक गहमा-गहमी मची हुई है। जगदीश शेट्टर का कहना है कि भाजपा ने दशकों साथ रहने के बाद भी उनके साथ धोखा किया और वो अपने चुनावी राजनीति का आखिरी चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वहीं अब भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि हुबली विधानसभा क्षेत्र में जगदीश शेट्टर के खिलाफ जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर थी, जिसके कारण  पार्टी को उनका टिकट काटना पड़ा। 

इस संबंद में भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शेट्टर की विधानसभा क्षेत्र हुबली में एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जगदीश शेट्टर से इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा था क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्र में उनके खिलाफ बेहद तीव्र सत्ता विरोधी लहर थी।

सुशील मोदी ने बीते गुरुवार को हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जगदीश शेट्टर से साफ कहा था कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो हो सकता है कि हुबली सीट पार्टी हार जाए क्योंकि उनके खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। पार्टी ने उन्हें टिकट से देने से इनकार किया लेकिन साथ ही उनकी नाराजगी को भी दूर करने का प्रयास किया गया। उन्हें राज्यसभा भेजने और परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने का विकल्प दिया गया लेकिन बावजूद उसके शेट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए।"

इसके साथ ही उन्होंने जगदीश शेट्टर को लेकर यह भी कहा, "भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिससे अगर कोई दूसरे दल में जाता है तो वहां वो सफल नहीं हो सकता क्योंकि दूसरे दलों में न तो लोकतंत्र है और वो पार्टियां कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है। वंशवाद के सहारे चलने वाली पार्टियों में लोकतांत्रिक माहौल हो ही नहीं सकता। इस कारण मुझे कम उम्मीद है कि जगदीश शेट्टर को कभी वो इज्जत मिलेगी, जो उन्हें भाजपा में मिला करता था।"

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के शामिल होने और उनके द्वारा पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार को सही ठहराते हुए कहा गया, "इसमें कौन सी खामी है, पार्टी के नेताओं को हक है कहीं भी और किसी भी चुनाव में प्रचार करने का। केंद्र और राज्य में अगर एक ही पार्टी की सरकार बनती है तो केंद्रीय योजनाओं को राज्य में लागू करना आसान होता है। इससे प्रदेश का विकास होती है।" 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सुशील कुमार मोदीजगदीश शेट्टारBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?