लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: जगदीश शेट्टर का आरोप, "बीएल संतोष ने कटवाया मेरा टिकट"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2023 17:26 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि भाजपा ने उन्हें हुबली-धारवाड़ सीट से टिकट नहीं दिया तो उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ बीएल संतोष का हाथ था।

Open in App
ठळक मुद्देजगदीश शेट्टर ने भाजपा द्वारा हुबली-धारवाड़ से टिकट काटे जाने का ठीकरा बीएल संतोष पर फोड़ाशेट्टर ने कहा कि बीएल संतोष मेरी जगह अपने चहेते लड़के तेंगिंकाई को मैदान में उतारना चाहते थेबीएल संतोष अगर ऐसा ही करते रहे तो भाजपा पूरे कर्नाटक से खत्म हो जाएगी

बेंगलुरु: भाजपा से टिकट कटने के बाद बगावत करके कांग्रेस में जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। जगदीश शेट्टर ने कहा कि भाजपा ने उन्हें हुबली-धारवाड़ सीट से टिकट नहीं दिया तो उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ बीएल संतोष का हाथ है।

भाजपा के प्रत्याशियों की तीसरी और आखिरी सूची में हुबली-धारवाड़ से पार्टी के राज्य महासचिव महेश तेंगिंकाई को टिकट दिये जाने पर शेट्टर ने कहा कि बीएल संतोष कर्नाटक में भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

बदली हुई परिस्थितियों में कांग्रेस के टिकट पर हुबली-धारवाड़ सीट से भाजपा के महेश तेंगिंकाई को चुनौती दे रहे जगदीश शेट्टर ने कहा कि बीएल संतोष अपने चहेते लड़के तेंगिंकाई को मैदान में उतारना चाहते थे, इसलिए उन्होंने पार्टी हाईकमान से कहकर मेरा टिकट कटवा दिया। 

अपने विधानसभा क्षेत्र हुबली में प्रचार के दौरान शेट्टर ने कहा कि भाजपा को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि बीएल संतोष कर्नाटक में पार्टी की नींव किस तरह से खोखली क रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे यह नहीं समझ आता कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आखिरकार बीएल संतोष पर इतना भरोसा क्यों कर रहा है, जो विभिन्न राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रभारी के रूप में असफल रहे हैं।"

शेट्टर ने कहा, "बीएल संतोष के लिए व्यक्ति महत्वपूर्ण हो गया है न कि पार्टी। उनकी यह सोच कर्नाटक में भाजपा को खत्म कर देगी क्योंकि भाजपा के नंबर 1 प्रधानमंत्री मोदी और नंबर 2 गृहमंत्री अमित शाह को कर्नाटक की जमीनी हकीकत पता ही नहीं है।"

बीएल संतोष के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, "पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने महीनों पहले से मेरे खिलाफ कानाफूसी अभियान चल रहा था। मैंने जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान सहित कई लोगों को इसके बारे में बताया था लेकिन किसी ने मेरी बात को गंभीरता से नहीं लिया और बीएस येदियुरप्पा भी लगभग असहाय थे।"

जगदीश शेट्टर ने कहा, "भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी बीएल संतोष के आदमी हैं। मैं बीएस येदियुरप्पा और केएस ईश्वरप्पा के बाद पार्टी में सबसे वरिष्ठ नेता था। शायद वो लोग नहीं चाहते थे कि मैं विधायक बनूं। जबकि मैं तो सिर्फ छह महीने के लिए विधायक बनकर राजनीति से सम्मानजनक विदाई चाहता था, बावजूद भाजपा में मुझे अपमानित किया गया क्योंकि आज की तारीख में केवल कुछ लोगों द्वारा भाजपा को नियंत्रित किया जा रहा है।"

इसके साथ ही शेट्टर ने यह भी कहा कि भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर भारी गलती की है और इसका असर न केवल हुबली के पड़ोसी जिलों बल्कि पूरे राज्य पर पड़ेगा। कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने जा रही है। 

शेट्टर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मैं कभी भी सत्ता का भूखा नहीं रहा हूं। शायद मेरा यह आखिरी चुनाव होगा। चूंकि मैं राजनिति से एक सम्मानजनक विदाई चाहता था इस कारण कांग्रेस में शामिल हुआ और कांग्रेस मुझे वो सम्मान दे रही है, जो भाजपा नहीं दे सकी।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारBJPबीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप