लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ः एक नवंबर को जदएस जारी करेगा 100 उम्मीदवारों की पहली सूची, ‘पंचरत्न रथ यात्रा’ की शुरुआत, जानें कुमारस्वामी ने गठबंधन पर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 17:36 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल मई में चुनाव होने हैं।  ‘पंचरत्न रथ यात्रा’ की सांकेतिक शुरुआत से पहले मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देएचडी कुमारस्वामी ने बसावनगुडी स्थित गवी गंगदेश्वर मंदिर में लोगों को संबोधित करते हुए कई वादे भी किए।प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 30 बिस्तरों का अस्पताल बनवाया जाएगा।किसानों और मजदूरों के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू करने का भी वादा किया।

बेंगलुरुः जनता दल (सेकुलर) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 90 से 100 उम्मीदवारों की पहली सूची एक नवंबर को जारी करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता एचडी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जद(एस) विधायक दल के नेता कुमारस्वामी ने बसावनगुडी स्थित गवी गंगदेश्वर मंदिर में लोगों को संबोधित करते हुए कई वादे भी किए। वह ‘पंचरत्न रथ यात्रा’ की सांकेतिक शुरुआत से पहले मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘एक नवंबर को मैं कोलार जिले के मुलबगल स्थित कुरुदुमाले गणपति मंदिर से 90 से 100 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करूंगा जहां से ‘‘पंचरत्न रथ यात्रा’’ पूर्ण रूप से शुरू होगी।’’ कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल मई में चुनाव होने हैं।

जद(एस) के दूसरे शीर्ष नेता कुमारस्वामी ने लोगों से ‘अपना भविष्य सुधारने के लिए ’’ उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी की अगली सरकार बनी तो प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 30 बिस्तरों का अस्पताल बनवाया जाएगा और ये अस्पताल महज ढांचे नहीं होंगे बल्कि इनमें आवश्यक चिकित्सा की सुविधा होगी।

जद(एस) नेता ने सरकारी स्कूलों में मुफ्त गुणवत्ता युक्त शिक्षा, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं, सभी को घर, किसानों और मजदूरों के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू करने का भी वादा किया। कुमारस्वामी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वह सुनिश्चित करेगी कि किसान कर्ज के जाल में नहीं फंसे। 

टॅग्स :Karnataka Assemblyएचडी देवगौड़ाजनता दल (सेकुलर)Janta Dal (Secular)कांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो