लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच से भाजपा विधायक ने सुभाष चंद्र बोस को बताया देश का पहला प्रधानमंत्री

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 30, 2023 16:43 IST

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी के विषय में दिये 'विष कन्या' बयान पर सफाई पेश की और साथ ही पाटिल ने अपने भाषण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री भी बता दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के मंच से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने 'विष कन्या' वाले बयान पर पेश की सफाईअगर कोई विश्व नेता नरेंद्र मोदी के बारे गलत बोलेगा तो हम भारतीय उसे बर्दाश्त नहीं करेंगेविधायक पाटिल ने अपने भाषण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री भी बताया

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में 'जहरीला सांप बनाम विष कन्या' जैसे विवादित विवाद पर कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार चुनावी रस्साकशी जारी है। इस बीच कर्नाटक के विजयपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने बीते शनिवार को अपने 'विष कन्या' के बयान पर सफाई पेश की। इस मामले में सबसे दिलचस्प बात यह थी कि जब वो अपने बयान का बचाव कर रहे थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मंच पर मौजूद थे। इतना ही नहीं भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने अपने भाषण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री भी बता दिया।

पीएम मोदी के सामने भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने विजयपुरा की विशाल सभा में कहा,“हमारा सनातन धर्म, हमारी मां और हमारी भारत माता हमारे लिए सब कुछ हैं। अगर कोई भारत माता के खिलाफ बोलने की हिम्मत करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपनी जान दे सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई हमारे विश्व नेता नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ भी गलत बोले तो भी हम भारतीय इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए आगे कहा, "अगर आप अपनी गंदी जुबान ऐसे ही चलाते रहेंगे तो हम भी उसी तर्ज पर आपको जवाब देंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 'विश्व गुरु' बन गया है। वह हमारे पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिकृति हैं और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के रास्ते पर चल रहे हैं।"

वहीं विधायक पाटिल के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश और समाज को तोड़ने में लगी है। इसलिए इस पार्टी को कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बसवअन्ना ने समानता के लिए लड़ाई लड़ी। लेकिन कांग्रेस के नेता देश को विभाजित करने में लगे हुए हैं। राष्ट्र कवि कुवेम्पु (वोक्कालिगा समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति) का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुवेम्पु ने कर्नाटक को सभी संप्रदायों के लोगों के एक बगीचे के रूप में वर्णित किया और इस बात को रेखांकित किया कि समाज में समुदायों को एक-दूसरे के लिए परस्पर सम्मान होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं कर्नाटक का सेवक हूं और राज्य के लिए सब कुछ करना चाहता हूं। मेरे लिए कर्नाटक एक महत्वपूर्ण राज्य है। मुझे आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। अमृत ​​काल में अहम भूमिका निभाने के लिए नई टीम तैयार की गई है। इस टीम को भी आपके समर्थन की जरूरत है। अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो उसे केवल अपने अस्तित्व की चिंता होगी।"

उन्होंने कहा, “कर्नाटक के लिए राजनीतिक अस्थिरता बहुत महंगा पड़ी है। जो भी गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए काम करेगा, कांग्रेस उससे नफरत करने लगेगी। उनके यहां बीआर अम्बेडकर जैसे नेताओं का कभी सम्मान नहीं हुआ। कांग्रेस पुराने जमाने की पार्टी है, वो आज भी वही है, जहां कल थी। 10 मई को आप कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए और डबल इंजन की सरकार लाने के लिए मतदान करें।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर