लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक के पूर्व मंत्री रेड्डी ने चुनाव चिह्न ‘फुटबॉल’ का अनावरण किया, पहली सूची और चुनावी घोषणापत्र जारी किया, पत्नी को टिकट, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2023 20:39 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दो दशक पुराना रिश्त तोड़ते हुए अवैध खनन मामले में आरोपी रेड्डी ने हाल ही में ‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’ (केआरपीपी) का गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई में होने हैं।कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र (पुराना हैदराबाद-कर्नाटक) की विधानसभा सीटों पर ध्यान दे रही है।तेलुगु भाषियों की आबादी अधिक है।

Karnataka Assembly Elections 2023: नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा के करीब तीन महीने बाद कर्नाटक के पूर्व मंत्री व खनन उद्यमी जी. जनार्दन रेड्डी ने सोमवार को अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘फुटबॉल’ का अनावरण किया और उम्मीदवारों की पहली सूची तथा चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

राज्य में विधानसभा चुनाव मई में होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दो दशक पुराना रिश्त तोड़ते हुए अवैध खनन मामले में आरोपी रेड्डी ने हाल ही में ‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’ (केआरपीपी) का गठन किया है। पार्टी के चुनाव चिन्ह का अनावरण करने के बाद रेड्डी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब मैं पहले राजनीति में था, सभी ने मुझे फुटबॉल बना दिया था, फिर चाहे वे मेरे अपने हों, पराये हों या फिर दुश्मन हों।

अब मैं चुनावी समर में यह बताने उतरा हूं कि मैं भी सभी के साथ फुटबॉल खेल सकता हूं।’’ कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, केआरपीपी बल्लारी क्षेत्र सहित कुछ अन्य विधानसभा सीटों पर भाजपा के वोट काटकर उसके चुनावी नतीजे को प्रभावित कर सकती है। केआरपीपी मुख्य रूप से कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र (पुराना हैदराबाद-कर्नाटक) की विधानसभा सीटों पर ध्यान दे रही है।

जहां तेलुगु भाषियों की आबादी अधिक है। रेड्डी ने आज 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिनमें बल्लारी सदर सीट से उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी को टिकट दिया गया है। सूची में अन्य नाम हैं... महेश (हिरियूर), श्रीकांत बंदी (नागथन), मल्लिकार्जुन नेक्कांति (सिंधनूर), नागेन्द्र नेरालेकुंटे (पावागडा), महबूब (इंडी), लल्लेश रेड्डी (सेदाम), अरेकेरे कृष्ण रेड्डी (बागेपल्ली), भीमशंकर पाटिल (बीदर दक्षिण), दरप्पा नायक (सिरुगुप्पा) और उॉक्टर चारुल (कणकगिरि)।

रेड्डी ने केआरपीपी के चुनावी घोषणापत्र में किसानों को रोजाना नौ घंटे की नि:शुल्क बिजली आपूर्ति, पांच लाख से कम आय वालों के लिए ‘आरोग्य श्री स्वास्थ्य बीमा’ योजना, घर की महिला मुखिया को 2,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता, प्रत्येक परिवार को 250 यूनिट मुफ्त बिजली और बेरोजगारों को 2,500 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने की बात कही है। 

टॅग्स :Karnataka Assemblyकांग्रेसचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?