लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में हुए शामिल, बगावती खेमें से भाजपा के लिए पहली भारी चुनौती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 14, 2023 14:17 IST

कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे लक्ष्मण सावदी को उनकी पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र अथानी से टिकट देने का ऐलान किया है। कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा के बगावती खेमे से यह पहली भारी चुनौती है, जिसका मुकाबला अब पार्टी को चुनावी जमीन पर लड़ना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा से बगावत करने वाले लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस ने लक्ष्मण सावदी को उनकी पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र अथानी से टिकट देने का ऐलान कियाभाजपा ने अथानी से लक्ष्मण सावदी का टिकट काटकर महेश कुमातल्ली को टिकट दे दिया था

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टिकट न मिलने के कारण भाजपा के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले लक्ष्मण सावदी ने आखिरकार कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस लक्ष्मण सावदी को उनके पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र अथानी से ही टिकट देगी। कर्नाटक चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के बगावती खेमे से यह पहली भारी चुनौती है, जिसे अब भाजपा को सीधे चुनावी जमीन पर लड़ना होगा।

लक्ष्मण सावदी ने बीते 12 अप्रैल को उस वक्त भाजपा से इस्तीफा दे दिया था, जब पार्टी ने अथानी से लक्ष्मण सावदी का टिकट काटकर 'ऑपरेशन लोटस' के जरिए कांग्रेस से भाजपा में आये महेश कुमातल्ली को टिकट दिया गया है। ये वही महेश कुमालल्ली हैं, जिन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सावदी को अथानी से हराया था।

लक्ष्मण सावदी ने आज कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। इसके साथ ही इस चुनाव में यह तय हो गया है कि अथानी में सावदी और कुमालल्ली एक-दूसरे को चुनौती देंगे लेकिन दोनों की दलीय प्रतिबद्धता बदली हुई होगी।

मालूम हो कि जब भाजपा हाईकमान ने लक्ष्मण सावदी का टिकट काटा था तो उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अथानी की जनता उनके लिए आलाकमान हैं और वो केवल अपने मतदाताओं के सामने झुकते हैं। उन्होंने कहा था, 'क्या मुझे टिकट के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं और एमएलसी के पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।"

लक्ष्मण सावदी की इस तीखी प्रतिक्रिया पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था, "मैंने लक्ष्मण सावदी से बात की है। मैंने उनसे जल्दबाजी में फैसला नहीं लेने को कहा है। मेरा मानना है कि सावदी का भाजपा के साथ बहुत पुराना व भावनात्मक रिश्ता है।" सीएम बोम्मई ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि सावदी को टिकट नहीं दिया जाएगा, लेकिन वह उनके लिए पार्टी आलाकमान उनसे बात करेंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो