लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: ईश्वरप्पा ने तमिल मतदाताओं की मौजूदगी में बंद कराया तमिलनाडु राज्य का गीत, बोले- "कर्नाटक का गीत बजाओ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2023 14:20 IST

कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने एक चुनावी कार्यक्रम में तमिल मूल के मतदाताओं के बीच तमिलनाडु राज्य के आधिकारिक गीत को बंद करवा दिया और उसकी जगह कर्नाटक राज्य के आधिकारिक गीत बजवाया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव में उजागर हुआ कन्नड़ बनाम तमिल का छुपा हुआ द्वंदईश्वरप्पा ने तमिल मतदाताओं के कार्यक्रम में बंद कराया तमिलनाडु राज्य का आधिकारिक गीतईश्वरप्पा ने जब गीत बंद करने के लिए कहा तो मंच पर तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई भी थे

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उस समय कन्नड़ बनाम तमिल का छुपा हुआ द्वंद उजागर हो गया, जब बोम्मई सरकार के पूर्व मंत्री और चुनावी सियासत से सन्यास लेने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने एक चुनावी कार्यक्रम में तमिलनाडु राज्य के आधिकारिक गीत को बंद करवा कर कर्नाटक राज्य के आधिकारिक गीत बजवाया। इस प्रकरण में सबसे दिलचस्प बात यह है कि ईश्वरप्पा ने यह किया तो उस समय मंच पर उनके साथ तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई भी बैठे हुए थे।

जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को शिमोगा में भाजपा का एक चुनावी कार्यक्रम था। जिसमें शिमोगा और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में रहने वाले तमिल मूल के मतदाताओं को पार्टी द्वारा बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में न केवल पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा मौजूद थे बल्कि तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख के अन्नामलाई और शिमोगा से भाजपा के प्रत्याशी एसएन चन्नबसप्पा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में तमिल मूल के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए तमिल राज्य गीत 'तमिल थाई वज्थु' बजाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि गीत बजते हुए अभी कुछ ही सेकेंड हुए थे कि ईश्वरप्पा अपनी जगह से उठे और आयोजकों से तमिलनाडु राज्य के गीत को फौरन बंद करने का आदेश दिया। ईश्वरप्पा के ऐसे आदेश से अभी के अन्नामलाई और भाजपा प्रत्याशी एसएन चन्नबसप्पा सकते में थे कि ईश्वरप्पा ने मंच संचालक से कहा कि वो कर्नाटक राज्य का गीत बजाएं।

समाचार पत्र 'द हिंदू' के अनुसार 'तमिल थाई वाज़थु' जैसे ही बजना बंद हुआ। ईश्वरप्पा ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सभा में मौजूद महिलाएं खुद ही इसे गा सकती हैं। हालांकि, उनके कहने के बाद भी कोई महिला गीत गाने के लिए सामने नहीं आई। उसके बाद मंच से कर्नाटक राज्य का गीत बजने लगा।

बताया जा रहा है कि ईश्वरप्पा के इस कदम से तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई मंच पर खुद को बहुत सहज नहीं पा रहे थे और तमिल में कुछ नेताओं से इस प्रकरण के विषय में बात कर रहे थे। लेकिन चूंकि ईश्वरप्पा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और शिमोगा उनके दखल का क्षेत्र माना जाता है। इस कारण कोई उनके सामने विरोध भी नहीं दर्ज करा सका।

मालूम हो कि के अन्नामलाई को भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 4 फरवरी को पार्टी का सह-प्रभारी नियुक्त किया था। वह 2011 बैच के IPS अधिकारी हैं। भाजपा में आने से पहले बतौर आईपीएस वो उडुपी और चिक्कमगलुरु जिलों के पुलिस अधीक्षक रहे हैं और साथ ही बेंगलुरु दक्षिण के पुलिस उपायुक्त (DCP) भी रहे हैं।

के अन्नमलाई ने साल 2019 में आईपीएस की सेवा से इस्तीफा दे दिया और अगस्त 2020 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा में शामिल होने के एक साल के भीतर उन्हें पार्टी ने जुलाई 2021 में तमिलनाडु भाजपा का प्रमुख बना दिया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023केएस ईश्वरप्पाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की