लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग ने मोदी को 'नालायक' और सोनिया गांधी को 'विषकन्या' कहने पर प्रियांक खड़गे, बासनगौड़ा पाटिल को दिया नोटिस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2023 21:41 IST

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रियांक खड़गे और भाजपा प्रत्याशी बासनगौड़ा पाटिल के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में चुनाव आयोग हुआ सख्त, प्रियांक खड़गे और बासनगौड़ा पाटिल को जारी किया नोटिसकांग्रेस के प्रियांक खड़गे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "नालायक" कहा था वहीं भाजपा प्रत्याशी बासनगौड़ा पाटिल ने सोनिया गांधी को "विषकन्या" कहा था

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा और कांग्रेस की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर एक्शन लेते हुए चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रियांक खड़गे और भाजपा प्रत्याशी बासनगौड़ा पाटिल के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को जारी की गई नोटिस में कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई "नालायक" टिप्पणी और भाजपा नेता बासंतगौड़ा पाटिल को सोनिया गांधी के खिलाफ 'विषकन्या' जैसी विवादित टिप्पणी के  के लिए नोटिस जारी किया है।

आयोग की ओर से नोटिस में दोनों दलों के प्रत्याशियों को कहा गया है कि उनकी टिप्पणियां आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के उल्लंघन के दायरे में आती हैं, इस नाते वो जवाब दें कि उनके खिलाफ क्यों न एक्शन लिया जाए।

आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक से चार मई की शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। प्रियांक द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं आयोग ने प्रियांक के साथ बुधवार को ही भाजपा नेता बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ उनकी "विषकन्या" टिप्पणी के लिए भी नोटिस जारी किया।

कर्नाटक में कोप्पल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि भाजपा प्रत्याशी बासनगौड़ा पाटिल द्वारा सोनिया गांधी पर की गई विवाजित टिप्पणी प्रथम दृष्टया आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के खिलाफ मालूम होती हैं वो गुरुवार शाम तक आयोग को संतोषजनक जवाब दें, अन्यथा उनके विरूद्ध आयोग के कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर