लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस कार्यकर्ता ने खून से लिखा, 'जगदीश शेट्टर चुनाव जीतेंगे', हुबली में मचा है घमासान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2023 17:17 IST

कर्नाटक में कांग्रेस-भाजपा के बीच हुबली-धारवाड़ सीट को लेकर चल रही सियासी रस्साकशी में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अपने खून से लिखकर बीएस येदियुरप्पा को जवाब दिया है कि हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से विधानसभा का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश शेट्टर ही जीतेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में हुबली सीट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही टक्कर अब खूनी जंग में बदलीएक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अपने खून से लिखा कि हुबली सीट कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश शेट्टर ही जीतेंगेयेदियुरप्पा ने भी दावा किया था कि वो खून से लिखकर देने को तैयार हैं कि शेट्टर चुनाव हार जाएंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच चल रहे सियासी रस्साकशी में हुबली-धारवाड़ सीट दोनों दलों के बीच नाक का सवाल बन गया। दरअसल यहां से लगातार 6 बार विधायक रहे भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर इस बार कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं। इसी को लेकर दोनों दलों के बीच भारी खिंचतान चल रही है। भाजपा जगदीश शेट्टर को हराकर बगावत की सजा देना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर जगदीश शेट्टर भाजपा द्वारा खुद को धोखा दिये जाने का हवाला देते हुए वोटरों से पंजा छाप पर वोट मांग रहे हैं।

कुल मिलाकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में यह सीट दोनों पक्षों की ओर से चल रही जुबानी जंग से खूनी युद्ध में बदल गई है। दरअसल इसकी शुरूआत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने की। येदियुरप्पा ने बीते बुधवार को दावा किया था कि वो अपने खून से लिखकर देने को तैयार हैं कि शेट्टर हुबली सीट से चुनाव हार जाएंगे। अब येदियुरप्पा के इस दावे को चुनौती देते हुए हुबली के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने सचमुच में अपने खून से लिखकर जवाब दिया है कि हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से विधानसभा का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश शेट्टर ही जीतेंगे।

समाचार बेवसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मंजूनाथ यंत्रुवी नाम के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बाकायदा भाजपा नेता येदियुरप्पा को चुनौती देते हुए अपने खून से लिखा है, "जगदीश शेट्टर पक्का चुनाव जीतेंगे और कांग्रेस को कर्नाटक में बहुमत मिलेगा।"

कांग्रेस कार्यकर्ता मंजूनाथ यंत्रुवी ने कहा, “यह बीएस येदियुरप्पा के बयान की प्रतिक्रिया है। हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टर निश्चित रूप से भारी बहुमत के साथ जीतेंगे। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा शेट्टर को हराने के लिए लिंगायत समुदाय के नेताओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जो राजनीतिक नैतिकता के खिलाफ है।"

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जगदीश शेट्टर के साथ जिस तरह का विश्वासघात किया है और उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया। उसका भुगतान उसे हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट हारकर करनी होगी। यंत्रुवी ने कहा, "हुबली में जगदीश शेट्टर को न केवल कांग्रेस वोट बैंक बल्कि लिंगायत समुदाय और वीरशैव मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है और इस कारण से भाजपा के लाख चाहने के बावजूद शेट्टर की जीत तय है।"

मालूम हो कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने दावा किया था कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने जगदीश शेट्टर का टिकट इस कारण काटा था क्योंकि हुबली के मतदाताओं में उनके प्रति भारी असंतोष था। सुशील मोदी ने बीते गुरुवार को हुबली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जगदीश शेट्टर से साफ कहा था कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो हो सकता है कि हुबली सीट पार्टी हार जाए क्योंकि उनके खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। पार्टी ने उन्हें टिकट से देने से इनकार किया लेकिन साथ ही उनकी नाराजगी को भी दूर करने का प्रयास किया गया। उन्हें राज्यसभा भेजने और परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने का विकल्प दिया गया लेकिन बावजूद उसके शेट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए।"

इसके साथ ही उन्होंने जगदीश शेट्टर को लेकर यह भी कहा, "भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिससे अगर कोई दूसरे दल में जाता है तो वहां वो सफल नहीं हो सकता क्योंकि दूसरे दलों में न तो लोकतंत्र है और वो पार्टियां कार्यकर्ताओं के बल पर बनी है। वंशवाद के सहारे चलने वाली पार्टियों में लोकतांत्रिक माहौल हो ही नहीं सकता। इस कारण मुझे कम उम्मीद है कि जगदीश शेट्टर को कभी वो इज्जत मिलेगी, जो उन्हें भाजपा में मिला करता था।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए