लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक में पांचवीं चुनावी गारंटी की घोषणा की, सार्वजनिक परिवहन की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2023 21:00 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: 224 विधानसभा सीट पर 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को मतगणना की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जो वादे किए, वो निभाए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मछुआरा समुदाय से हमारा वादा है। मछुआरों को 10 लाख का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। 

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत तेज हो गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रचार में उतर गए हैं। 224 विधानसभा सीट पर 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को मतगणना की जाएगी। 

कांग्रेस ने कर्नाटक में पांचवीं चुनावी गारंटी की घोषणा की, राज्य में सार्वजनिक परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा का वादा किया है। कर्नाटक के उडुपी में राहुल गांधी ने कहा कि हमने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जो वादे किए, वो निभाए हैं। हम जो कहते हैं, वो करते हैं.. झूठे वादे नहीं करते। हम पीएम की तरह झूठ नहीं बोलते।

उडुपी में मछुआरा समुदाय से संवाद के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मछुआरा समुदाय से हमारा वादा है। मछुआरों को 10 लाख का इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा। डीजल पर 25 रुपए सब्सिडी दी जाएगी और 1 लाख का ब्याज फ्री लोन मछुआरा समुदाय की महिलाओं को देंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के उडुपी जिले में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ संवाद के दौरान आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और महंगाई के कारण मछुआरों को परेशानी हो रही है तथा उनके लिए बैंक से कर्ज ले पाना मुश्किल हो गया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मछलियों की संख्या कम हो रही है, लागत बढ़ने से मछलियों की कीमत बढ़ रही है। इसलिए हम आप लोगों की मदद करना चाहते हैं।’’

उन्होंने एलान किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुआरों को 10 लाख रुपये का बीमा, महिला मछुआरों को एक लाख रुपये का ब्याजमुक्त कर्ज और प्रतिदिन 500 लीटर तक के डीजल पर 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनने के पहले दिन से ही वादों को पूरा करने का काम शुरू हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा घोषित चुनावी ‘गारंटी’ में कहा गया है कि ‘गृह ज्योति’ योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत परिवार की प्रत्येक प्रमुख महिला को 2,000 रुपये प्रति माह, ‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल की पेशकश की जाएगी।

इसके अलावा ‘युवानिधि’ के तहत बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 3,000 रुपये तथा डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। राहुल गांधी के अनुसार, कांग्रेस की सरकार गरीबों और कमजोर तबकों के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक की मौजूदा सरकार आप लोगों द्वारा निर्वाचित नहीं है, बल्कि भाजपा ने धनबल का उपयोग करके इसे खरीदा है। इस सच्चाई के बारे में कर्नाटक में सभी लोग जानते हैं।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि अब तो भाजपा के विधायक कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का पद 2500 करोड़ रुपये में बिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि जनता का पैसा लोगों तक पहुंचे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष