लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस अब तक 219 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, सीएम बोम्मई के खिलाफ प्रत्याशी बदला, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 21:16 IST

Karnataka Assembly Elections 2023:  कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले मोहम्मद यूसफ सवानूर को टिकट दिया था।

Karnataka Assembly Elections 2023:कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को चार और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल हैं जिन्हें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले मोहम्मद यूसफ सवानूर को टिकट दिया था। अब सवानूर के स्थान पर पठान को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की इस पांचवीं सूची में पठान के अलावा तीन और नाम भी शामिल हैं।

मुलबागल से बी सी मुद्दूगंगाधर, केआर पुरा से डीके मोहन और पुलकेशीनगर से एसी श्रीनिवास को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस अब तक कुल 219 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब उसे और पांच सीट पर उम्मीदवार घोषित करना शेष रह गया है।

जद(एस) ने 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

जनता दल सेक्युलर ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। साथ ही पार्टी ने सात सीटों पर कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी ने पहले घोषित की गई दो सूचियों में से 12 क्षेत्रों में उम्मीदवार बदल दिए हैं।

जद (एस) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के उम्मीदवारों को तीन-तीन सीट पर और नंजनगुड में कांग्रेस के उम्मीदवार दर्शन ध्रुवनारायण को समर्थन देने की घोषणा की है। दर्शन ध्रुवनारायण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवनारायण के पुत्र हैं, जिनका हाल ही में निधन हो गया था।

जद (एस) गुलबर्गा ग्रामीण, बागेपल्ली और के. आर. पुरम में माकपा के उम्मीदवारों और सी. वी. रमन नगर, विजयनगर और महादेवपुरा में आरपीआई का समर्थन करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जद(एस) में आए वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य अयानुर मंजूनाथ को शिवमोग्गा से टिकट दिया गया है।

मंजूनाथ ने शिवमोग्गा से भाजपा का टिकट मांगा था, जिसके लिए सत्तारूढ़ दल ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पहले की सूचियों में घोषित उम्मीदवारों की जगह जद(एस) का टिकट पाने वालों में पूर्व मंत्री जी. नागमारापल्ली के बेटे सूर्यकांत नागमारापल्ली शामिल हैं, जिन्हें बीदर से टिकट दिया गया है।

सूर्यकांत हाल में जद(एस) में शामिल हुए थे। इसके अलावा अनिल लाड को बेल्लारी शहर जबकि भाजपा के पूर्व विधायक टी. नरसीपुरा को वरुणा से टिकट मिला है, जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPबीएस येदियुरप्पासिद्धारमैयाDK ShivakumarSiddaramaiah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप