लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बोम्मई के बहाने फिर किया भाजपा पर हमला, शुरू किया 'CryPMPayCM' अभियान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 1, 2023 15:29 IST

कर्नाटक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किये हमले से उत्साहित राज्य कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री बोम्मई की फोटो के साथ 'CryPMPayCM' अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ शुरू किया 'CryPMPayCM' अभियान कांग्रेस ने इस अभियान में मुख्यमंत्री बोम्मई की फोटो के साथ 'CryPMPayCM' पोस्टर जारी कियाइससे पहले कांग्रेस ने बीते साल बोम्मई सरकार के खिलाफ 'PayCM' अभियान शुरू किया था

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बहाने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा बीते शनिवार को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किये हमले से उत्साहित राज्य कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री बोम्मई की फोटो के साथ 'CryPMPayCM' अभियान शुरू किया।

भाजपा पर इस नये हमले की अगुवाई कर्नाटक युवा कांग्रेस की ओर किया गया। यूथ कमेटी ने ट्वीट किया, "इन दिनों प्रधानमंत्री के भाषण मुझे मेरे फेसबुक फीड की याद दिलाते हैं।... #CryPMPayCM।"

बताया जा रहा है कि राज्य कांग्रेस के कई नेता ट्विटर पर हैशटैग #CryPMPayCM के साथ ट्वीट कर रहे हैं और यह कुछ समय के लिए यह ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा था। दरअसल कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ इस हमले की रूपरेख कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा शनिवार को नवलगुंड से कांग्रेस उम्मीदवार एनएच कोनारेड्डी के पक्ष में की गई चुनावी जनसभा के बाद तय की।

उस जनसभा में प्रियंका ने कहा था, "भाजपा यह नहीं समझती कि चुनाव लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए होते हैं। इसके बजाय प्रधानमंत्री केवल राजनीतिक कलह का रोना रोते हैं।"

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा, “मैंने इंदिरा जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह तक कई प्रधानमंत्रियों को देखा है। इनमें से प्रधानमंत्री मोदी अकेले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जनता के मुद्दे को अनदेखा करते हुए केवल उन बातों को कहते हैं, जो नफरत और वैमनस्य पैदा करते हैं। उन्हें कोई बात तो जनता के बारे में भी करनी चाहिए।”

प्रियंका गांधी के इस भाषण को लेकर भाजपा ने विरोध जताया था कि वो और उनकी पार्टी हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना में सीमा रेखा पार कर जाते हैं, उनकी पार्टी के अध्यक्ष पीएम मोदी को गाली देते हैं और वो जनता के बीच में मुद्दों की बहाना बनाकर पार्टी का बचाव कर रही हैं। भाजपा द्वारा किये इस आलोचना के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई और भाजपा को घेरते हुए 'CryPMPayCM' अभियान की शुरूआत कर दी।

इससे पहले बीते साल कर्नाटक कांग्रेस ने बसवराज बोम्मई को घेरने के लिए 'PayCM' शीर्षक वाले क्यूआर कोड के पोस्टर बनाकर पूरे राज्य में चस्पा किया था। हालांकि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हर बार कांग्रेस के इन आरोपों को नकारते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बीते नौ साल से रो रही है, लेकिन देश की जनता को उनसे कोई हमदर्दी नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPप्रियंका गांधीBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर