लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री बोम्मई ने एग्जिट पोल सर्वे को बताया गलत, बोले- "भाजपा को मिल रहा है स्पष्ट बहुमत"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 10, 2023 22:10 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव में संपन्न हुए मतदान के बाद जारी हुए एक्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मतदान के बाद जारी हुए चुनावी एक्जिट पोल को नकारा सीएम बोम्मई ने सर्वे को गलत बताते हुए दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस की बड़ी पराजय होगीसीएम बोम्मई ने सिरे से खारिज किया भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की बात

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव में संपन्न हुए मतदान के बाद जारी हुए चुनावी एक्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कर्नाटक में किसी तरह की सत्ता विरोधी लहर नहीं थी और भाजपा 13 मई को होने वाली मतगणना में बहुमत की संख्या ला रही है।

इसके साथ ही सीएम बोम्मई ने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ दिखाये जा रहे सर्वे को पूरी तरह से गलत बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की इस चुनाव में पराजय तय है। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल कांग्रेस के साथ जबरदस्त मुकाबले की बात कह रहे हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता हूं। लेकिन जमीन से हमें जो जानकारी मिली है, उससे साफ है कि हमें स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है। ऐसे सर्वे से कुछ नहीं होता है, वास्तविक चुनाव परिणाम तो 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मुझे लगता है कि सभी को तब तक इंतजार करना चाहिए।”

इसके साथ ही सीएम बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में जब-जब मतदान प्रतिशत अच्छा रहता है, स्थितियां हमेशा भाजपा के लिए अनुकूल होता है न कि कांग्रेस के पक्ष में। इस कारण भाजपा की जीत तय है। सीएम बोम्मई की दावे की तस्दीक करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी कहा कि भाजपा राज्य के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता पर काबिज हो रही है। येदियुरप्पा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद जो भी होगा, केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।

पार्टी के साथ संभावित चुनाव बाद गठबंधन की अटकलों पर उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि हम जनता दल (सेक्युलर) के साथ कोई समायोजन करने जा रहे हैं।" येदियुरप्पा ने आगे कहा कि जगदीश शेट्टर और लक्ष्मण सावदी जैसे नेताओं के इस्तीफे का बीजेपी की जीत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं। जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 112 सीटें जीतने की जरूरी है। साल 2018 के पिछले चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 78 सीटें और जेडीएस ने 37 सीटें जीती थीं। 2019 के उपचुनाव के बाद भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों के बल पर संख्या बल में इजाफा करते हुए उसे 120 कर लिया था, जबकि कांग्रेस 69 और जेडीएस 32 पर सिमट गई थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Basavaraj Bommaiकांग्रेसबीएस येदियुरप्पाBS Yeddyurappa
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos