लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: बीएल संतोष ने जगदीश शेट्टर के आरोपों पर किया पलटवार, बोले- "मैं किसी का प्रतियोगी नहीं हूं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2023 07:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देबीएल संतोष ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के लगाये आरोपों पर किया पलटवार जगदीश शेट्टर ने आरोप लगाया था कि बीएल संतोष के कारण भाजपा ने उनका टिकट काटा हैबीएल संतोष ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं क्योंकि मैं भाजपा में किसी का प्रतियोगी नहीं हूं

मैसूर: भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा वक्त में कांग्रेस के टिकट पर हुबली-धारवाड़ सीट से चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टर के उन आरोपों पर पलटवार किया है। जिसमें जगदीश शेट्टर ने बीएल संतोष पर सीधा आरोप लगाया था कि उनके कारण भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया था। अब मामले में सफाई देते हुए बीएल संतोष ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं क्योंकि मैं भाजपा में किसी का प्रतियोगी नहीं हूं।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से भाजपा में आकर पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएल संतोष ने कहा कि जगदीस शेट्टर गलत बयानी कर रहे हैं क्योंकि वह तो भाजपा में किसी को प्रतियोगी भी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी में कई नेता हैं लेकिन मैं तो किसी से मुकाबला करने लिए खड़ा भी नहीं हूं।" यह कहने के बाद संतोष ने पत्रकारों को पास में खड़े मैसूर से भाजपा के सांसद प्रताप सिम्हा से बात करने का इशारा किया।

बीएल संतोष ने बयान देकर जगदीश शेट्टर के आरोपों को नकारा है, जिसमें शेट्टर द्वारा सार्वजनिक रूप से उनका नाम लिया गया था और कहा गया था कि भाजपा ने हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) से उनका टिकट संतोष के कहने पर काटा है। इस वजह से वो कांग्रेस में शामिल होने के लिए मजबूर हुए। भाजपा ने जगदीश शेट्टर की जगह महेश तेंगिंकायी को मैदान में उतार दिया, जिन्हें बीएल संतोष का नजदीकी समझा जाता है।

मालूम हो कि कर्नाटक के सियासी हलके में बीएल संतोष को बेहद प्रभावशाली नेताओं में माना जाता है। उडुपी में जन्मे संतोष को कर्नाटक भाजपा के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माना जाना जाता है। माना जाता है कि कर्नाटक भाजपा में बीएस येदियुरप्पा के बाद बीएल संतोष दूसरे सबसे प्रभावी नेता हैं।

मैसूर में पार्टी का प्रचार करने के लिए पहुंचे संतोष ने दावा किया कि 99 फीसदी सर्वे भाजपा के पक्ष में है, चुनाव बाद भाजपा कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इसके साथ ही कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया निशाना साधते हुए बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा को अपने मुख्यमंत्री के लिए निर्वाचन क्षेत्र की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है। मैसूर के रहने वाले सिद्धारमैया को को अन्य क्षेत्रों में उम्मीदें खोने के बाद वरुणा लौटना पड़ा।

उन्होंने कहा, “सिद्धारमैया को अपनी इज्जत बचाने के लिए वरुणा से चुनाव लड़ना पड़ा, इसमें उन्होंने कोई कुर्बानी नहीं दी है। असली त्याग तो केएस ईश्वरप्पा और एसए रामदास ने किया है।" उन्होंने सिद्धारमैया द्वारा अपने पोते धवन राकेश को अपने राजनैतिक उत्तराधिकारी के तौर पर पेश करने पर कहा, "मुझे कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं पर दया आती है। जब तक कांग्रेस में सामंतवादी सोच वाले नेता रहेंगे प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारBJPकांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील