लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कलबुर्गी में वोटरों के पैसा बांट रहे दो आरोपी पकड़े गये, बताया गया भाजपा समर्थक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर लिया एक्शन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2023 18:41 IST

कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस नेताओं ने देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत गुरुकर से शिकायत की गई कि कलबुर्गी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवूर के समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए संगमेश कॉलोनी में पैसे बांटे जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकलबुर्गी के जिला उपायुक्त यशवंत गुरुकर ने दो आरोपियों को पैसे बांटने के आरोप में पकड़ाउन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर संगमेश कॉलोनी में मारा था छापाआरोप है कि पैसे बांटने वाले कलबुर्गी दक्षिण से भाजपा विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवूर के समर्थक थे

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 10 मई को वोटिंग होना है लेकिन उससे पहले मतदान को प्रभावित करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा प्रयास शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद कई जगहों पर प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदान के लिए अवैध रूप से पैसे बांटने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

इसी क्रम में बीते सोमवार की देर रात में कलबुर्गी के जिला उपायुक्त यशवंत गुरुकर ने कलबुर्गी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के संगमेश कॉलोनी में छापा मारकर दो लोगों को वोट के बदले पैसे बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिला उपायुक्त गुरुकर, जो जिला निर्वाचन अधिकारी भी हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर संगमेश कॉलोनी में छापेमारी की कार्रवाई की थी।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने देर रात जिला निर्वाटन अधिकारी गुरुकर से शिकायत की कि कलबुर्गी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवूर के समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए संगमेश कॉलोनी में पैसे बांटे जा रहे हैं।

इस शिकायत के मिलने पर जिला उपायुक्त ने फौरन एक्शन लिया और पुलिस अधिकारियों को सूचित किए बिना सीधे मौके पर पहुंचे, जहां दो लोग कॉलोनी में बीड़ इकट्ठा करके पैसे बांट रहे थे लेकिन जैसे ही इन लोगों ने जिला आयुक्त को देखा, पैसे फेंककर भागने लगे। लेकिन उनके साथ चल रही सुरक्षा टीम के पुलिसकर्मियों ने सेंट्रल बस स्टैंड पर उनकी कार का पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के अनुसार मौके से बरामद की गई गाड़ी में भारी मात्रा में कैश रखा हुआ था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा एक तीसरा आदमी भी था, जो पुलिस की छापेमारी से बच निकला और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में कलबुर्गी शहर के पुलिस आयुक्त आर चेतन ने कहा कि अदालत से अनुमति मिलने के बाद दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे और पार्टी के कलबुर्गी दक्षिण के उम्मीदवार अल्लमप्रभु पाटिल ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर