लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक बीजेपी में बड़ा बदलाव, केंद्रीय मंत्री प्रधान होंगे प्रभारी, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 15:49 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए पार्टी के सह-प्रभारी होंगे।उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव समेत अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से अपनी जीत बरकरार रखी थी।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए पार्टी के सह-प्रभारी होंगे।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव समेत अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से अपनी जीत बरकरार रखी थी।

पार्टी के पूर्व महासचिव प्रधान ने 2013 में कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड विधानसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई थी। वह 2015 और 2018 में क्रमश: असम और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा के प्रभारी थे।

पार्टी की उनसे अपेक्षा रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके। कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है, जहां भाजपा की सरकार है।

पार्टी ने जुलाई 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के स्थान पर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाकर नेतृत्व में परिवर्तन किया था। भले ही येदियुरप्पा सत्ता में नहीं हैं, लेकिन उनके कद और बोम्मई के अपेक्षाकृत कम सुर्खियों में रहने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का प्रभाव अब भी व्याप्त है। उन्हें हाल में पार्टी के शीर्ष संगठन निकाय-संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया था।

डी आर थापा को अपनी सिक्किम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को डी आर थापा को अपनी सिक्किम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने थापा के पूर्ववर्ती डी बी चौहान द्वारा केंद्रीय नेतृत्व पर राज्य में संगठन के प्रति ‘‘उदासीन रवैया अपनाने’’ का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिए जाने के कुछ हफ्तों बाद यह कदम उठाया।

एक बयान के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एन के सुब्बा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया और विधायक डी टी लेप्चा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ बनाया। भाजपा ने सिक्किम में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत ये नियुक्तियां की हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकधर्मेंद्र प्रधानउत्तर प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए