लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा अपने गढ़ शिमोगा में फंसी, अयानूर मंजूनाथ ने छोड़ी पार्टी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2023 14:41 IST

कर्नाटक के शिमोगा में भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा को चुनौती दे रहे एमएलएसी अयानूर मंजूनाथ ने भाजपा द्वारा टिकट के ऐलान में किये जाने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के गढ़ शिमोगा से टिकट के प्रबल माने जा रहे अयानूर मंजूनाथ ने पार्टी छोड़ी अयानूर मंजूनाथ ईश्वरप्पा को चुनौती दे रहे थे, जो अपने बेटे कांतेश के लिए पार्टी का टिकट मांग रहे थेमंजूनाथ ने न केवल भाजपा की प्राथमिक सदस्यता बल्कि एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी को झटके लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। भाजपा के गढ़ शिमोगा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे और वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा को चुनौती दे रहे अयानूर मंजूनाथ ने शिमोगा से पार्टी प्रत्याशी के ऐलान में हो रही देरी के कारण भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मंजूनाथ ने बुधवार को ऐलान किया कि वो न केवल भाजपा की प्राथमिक सदस्यता बल्कि एमएलसी के पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं। दरअसल ईश्वरप्पा के बेटे केई कांतेश और मंजूनाथ के खुलकर सामने आने से भाजपा ने शिमोगा विधानसभा की सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। वर्तमान में इस सीट से पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा विधायक हैं और सियासी हलकों में यह अफवाह जोरों पर है पार्टी आलाकमान ईश्वरप्पा के चुनावी राजनीति से सन्यास लेने के बाद उनके बेटे कांतेश को टिकट दे सकती है।

इस लिहाज से अभी भी शिमोगा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। खबरों के अनुसार मंजूनाथ के इस्तीफे का ऐलान इस बात की पुष्टि कर रहा है कि पार्टी उन्हें शिमोगा से टिकट नहीं देने जा रही है। मंजूनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैंने एमएलसी के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आज हुबली जाऊंगा और स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपूंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं भाजपा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। मैं कल (गुरुवार) को शिमोगा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन जमा करूंगा। मैं दोपहर तक घोषणा करूंगा कि मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ रहा हूं।"

पत्रकार वार्ता के अंत में अयानूर मंजूनाथ ने कहा, "मैं भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं टिकट से इनकार के कारण पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। मैंने यह फैसला शिमोगा के विकास में योगदान देने के लिए किया गया है। मुझे कई सवालों के जवाब देने हैं, जो मैं चुनाव के दौरान दूंगा।"

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए महज दो दिन बचे हैं। लेकिन बावजूद इसके भाजपा ने शिमोगा और मानवी सीटों पर अभी कोई फैसला नहीं कर पाई है। भाजपा ने 224 सीटों में से 222 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान तो कर दिया है लेकिन शिमोगा और मानवी सीट अब भी अधर में लटकी हुई है।

प्रत्याशियों की तीसरी सूची में पार्टी ने हुबली-धारवाड़ मध्य विधानसभा क्षेत्र से भाजपा महासचिव महेश तेंगिंकई को टिकट दे दिया है। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर दावेदारी जता रहे थे। वैसे शेट्टर ने भाजपा के रूख को भापते हुए हुबली-धारवाड़ पर प्रत्याशी के ऐलान से पहले बीते सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPजगदीश शेट्टार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष