लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ः बीजेपी को बड़ा झटका, एमएलसी पुत्तन्ना कांग्रेस में शामिल, कहा- बड़े पैमाने पर हो रहा भ्रष्टाचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 14:33 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: विधान परिषद के चार बार के सदस्य पुत्तन्ना बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर 2020 में परिषद के लिए फिर से चुना गया था।कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक समाप्त था।कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।

बेंगलुरुः कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पुत्तन्ना ने कहा कि उन्होंने परिषद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विधान परिषद के चार बार के सदस्य पुत्तन्ना बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्हें अक्टूबर 2020 में परिषद के लिए फिर से चुना गया था और उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक समाप्त था।

उन्होंने पत्रकारों बातचीत में आरोप लगाया कि कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। नेता ने कहा, “ जिस सपने को लेकर मैं भाजपा में शामिल हुआ था, वह पूरा नहीं हो सका।’’ पुत्तन्ना ने आरोप लगाया कि सरकार एक भी समस्या का समाधान नहीं कर सकी।

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने अधिकतर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया

कर्नाटक में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी स्क्रीनिंग कमेटी ने आगामी चुनावों के लिए अधिकांश विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही इसे मंजूरी के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा। पार्टी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सूची जारी की जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारी ‘स्क्रीनिंग कमेटी’ ने उम्मीदवारों के सभी आवेदनों की समीक्षा की। ‘स्क्रीनिंग कमेटी’ की राय अंतिम समीक्षा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी।” उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी ने समाज के हर वर्ग को न्याय देने की पूरी कोशिश की है।

टॅग्स :Karnataka Assemblyकांग्रेसबीएस येदियुरप्पाBS Yeddyurappa
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो