लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: 10-12 अप्रैल से पहले हो सकता है कर्नाटक विधानसभा चुनाव, येदियुरप्पा ने कहा-130-140 सीटें जीतेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 4, 2023 18:33 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रभारी होंगे। भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र प्रधान बहुत वरिष्ठ नेता हैं।चुनाव जीतने में मददगार होगा।भाजपा में भ्रम की कोई स्थिति नहीं है और पार्टी एकजुट है।

बेंगलुरुः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। बेंगलुरु में भाजपा की विशेष कार्यकारिणी की बैठक में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि चुनाव में 130-140 सीटें जीतेंगे।

बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी और इसे कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस में ''मैं हूं सीएम'' घमासान शुरू हो गया है। येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 10-12 अप्रैल से पहले होने की शनिवार को संभावना जताई और दावा किया कि राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों की बदौलत इस चुनाव में भाजपा अपने बूते कर्नाटक की सत्ता में वापसी करेगी।

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रभारी होंगे। भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र प्रधान बहुत वरिष्ठ नेता हैं। हमारी पार्टी को चुनाव जीतने में मददगार होगा।

येदियुरप्पा ने दावा किया कि भाजपा में भ्रम की कोई स्थिति नहीं है और पार्टी एकजुट है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया और विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय का समर्थन हासिल करने को कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वे दिन चले गए, जिसमें सत्ता पाने के लिए धन, बाहुबल और सांप्रदायिक राजनीति का सहारा लिया जाता था। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव 10-12 अप्रैल से पहले होने की उम्मीद है। कोई भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने से नहीं रोक सकता और पार्टी विधानसभा चुनाव में 130 से 140 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।’’

कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी.के.शिवकुमार के जनता के बीच जाने और स्वयं को अगला मुख्यमंत्री बताने के दावे पर निशाना साधते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं क्या राहुल गांधी आपके नेता हैं? हमारे (भाजपा के) पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेता हैं, जिन्हें वैश्विक स्तर पर प्रेम किया जाता है और सम्मान दिया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कोई आशंका नहीं है कि भाजपा कर्नाटक सहित आगामी सभी (विधानसभा) चुनावों में जीत दर्ज करेगी। भाजपा के शीर्ष संसदीय बोर्ड के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने यहां पार्टी की राज्य कार्यकारी की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। यहां पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि कोई ऐसा घर नहीं बचना चाहिए, जहां पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं न पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य जनहितैषी और कार्यक्रमों की उम्मीद 17 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट से भी है।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह, कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार भी मौजूद थे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कांग्रेस की बस यात्रा पंचर होगी, क्योंकि नेताओं में मतभेद है और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने अपनी नाखुशी जताई है।’’

उन्होंने कहा कि इसके उलट भाजपा में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है और सभी एकजुट हैं। अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने राज्य का दौरा किया है, लोगों से मुलाकात की है और सूचनाएं एकत्र की है, जिसके आधार पर उनका आकलन है कि भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाएगी ही।’’

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हमारे पास मजबूत कैडर आधार है, हमारी सामाजिक सेवाएं और राज्य एवं केंद्र के सेवा कार्यक्रम भी भाजपा के लिए मददगार है, बाकी (दल) ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं।’’

अरुण सिंह ने कांग्रेस और खासतौर पर सिद्धरमैया पर आरोप लगाया कि वह ‘‘तृष्टीकरण की राजनीति करने’ और ‘हिंदुओं को अपमानित’ करने में संलिप्त है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस को झूठ का ‘‘विशेषज्ञ’’ करार देते हुए चुनावी वादों से कथित तौर पर मुकरने के लिए आड़े हाथों लिया।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने सत्ता में इतने साल बीत जाने के बावजूद किसानों की पूर्ण कर्ज माफी के वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने जनता दल (सेकुलर) की कथित वंशवाद की राजनीति की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के प्रथम परिवार में ही टिकटों के लेकर घमासान मचा हुआ है।

(इनपुट एजेंसी)

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023Karnataka Assemblyबीएस येदियुरप्पाअमित शाहधर्मेंद्र प्रधानजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल