लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 3,116 केस दर्ज, दो सप्ताह में जब्त हुई 140 करोड़ रुपये की नकदी और सामान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2023 16:41 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चुनाव आयोग ने बीते दो सप्ताह में लगभग 140 करोड़ रुपये के कैश, शराब और अन्य बहुमूल्य सामानों को जब्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है बीते दो सप्ताह में लगभग 140 करोड़ रुपये के कैश, शराब और अन्य बहुमूल्य सामानों को जब्त किया हैचुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के 3,116 केस दर्ज किये हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। चुनाव आयोग ने बीते 29 मार्च को सूबे में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया था और उसके बाद से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। उसके बाद चुनावी प्रचार में सक्रिय हुए राजनीतिक दल साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लेकर जनता को अपने पक्ष में लुभाने का अथक प्रयास कर रहे हैं।

यही कारण है कि चुनाव में धनबल का प्रभाव भी तेजी से बढ़ा है लेकिन चुनाव आयोग इस मामले में बेहद सख्त है और सूबे में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ ऐसे तत्वों को निशाने पर ले रहा है, जो चुनाव को पैसों से प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

कर्नाटक चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च से बीते बुधवार शाम तक कुल 13.87 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। वहीं अगर नकदी के मूल्य में शराब और जब्त किये गये उपहारों के मूल्य को मिला दें तो यह आंकड़ा लगभग 140 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जा रहा है।

आयोग के अनुसार गोकक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अधिकारियों ने बेहद पुख्ता सूचना के आधार पर छापा मारकर 5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए, वहीं जयनगर निर्वाचन क्षेत्र में आयोग के अधिकारियों ने 2.45 करोड़ रुपये मूल्य का 6.29 किलोग्राम सोना जब्त किया। चिकपेट निर्वाचन क्षेत्र में की गई छापेमारी में आयोग ने 1.22 करोड़ रुपये का 2.44 किलोग्राम सोना जब्त किया। इसके असावा श्रवणबेलगोला में चुनाव आयोग के उड़ान दस्ते ने 80 लाख रुपये जब्त किये।

आयोग के अनुसार जब्त किये गये रुपयों और सोने का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए होना था लेकिन आयोग ने चुनाव के माहौल को खराब करने वाले ऐसे तत्वों पर सख्त एक्शन लेते हुए अवैध धन और स्वर्ण को जब्त करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे बंद कर दिया है।

कर्नाटक चुनाव आयोग ने इस संबंध में बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के केस में अब तक कुल 3,116 मामले दर्ज किये गये हैं। इन सभी मुकदमों को भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है। इसके अलावा 8,145 गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गये हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर