लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक EXIT POLL: रिपब्लिक टीवी-जन की बात का सर्वे, चला मोदी का जादू, बीजेपी पड़ी कांग्रेस पर भारी

By स्वाति सिंह | Updated: May 12, 2018 19:39 IST

टीवी-9-सी के ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को लगभग 96 सीटें कांग्रेस को 102 और जेडीएस को 25 सीटें मिल सकती हैं।  

Open in App

बेंगलुरु, 12 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के 224 सीटों के लिए आज मतदान हुए हैं। रिपब्लिक टीवी- जन की बात के सर्वे के मुताबिक यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। यहां बीजेपी को लगभग 95-114 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 73-83 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेडीएस की झोली में 32-43 सीटें आने की उम्मीद है, और अन्य को  2-3 सीटें मिलने की उम्मीद है।ये भी पढ़ें: Exit Poll Results: जेडीएस बनेगा कर्नाटक का किंगमेकर, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

आज यहां 70 फीसदी मतदान हुए हैं।  राज्य में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। बता दें कि 2013 में कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 13 सीटें अन्य की झोली में गए थे, बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं।  

ये भी पढ़ें:कर्नाटक चुनाव: "मिशन 150" से 130 सीटों पर क्यों आ गए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह?

क्या कहते है टीवी-9-सी के ओपिनियन पोल

टीवी-9-सी के ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी दिख रही हो, लेकिन बावजूद इसके बहुमत से काफी दूर है।  सर्वे के मुताबिक यहां बीजेपी को लगभग 96 सीटें कांग्रेस को 102 और जेडीएस को 25 सीटें मिल सकती हैं। 

कर्नाटक के पांच बड़े ओपीनियन पोल
ओपीनियन पोलबीजेपीकांग्रेसजेडीएस
एबीपी-सीएसडीएस89-9585-9132-38
टाइम्स नाऊ-वीएमआर899140
इंडिया टुडे-कावेरी76-8690-9134-43
सीफोर7012646
टीवी 9-सी वोटर्स9610225
औसत सीटें8710040

ये भी पढ़ें: चुनाव स्पेशल: क्या बीएस येदियुरप्पा के कारण कर्नाटक हार जाएगी बीजेपी?

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को (12 मई) को मतदान हुए, इसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजय समैक्यआंध्रा पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष