लाइव न्यूज़ :

आज ईवीएम में कैद होगा 2654 उम्मीदवारों का भाग्य, 10 प्वाइंट्स में जानें कर्नाटक का पूरा चुनावी गणित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 12, 2018 08:37 IST

Karnataka Assembly Elections 2018: कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतदान जारी है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर के आसार हैं। इन 10 बिंदुओं में समझें चुनाव का पूरा लेखा-जोखा।

Open in App

बेंगलुरु, 12 मईः 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा की 224 विधान सभा सीटों में से 222 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होंगे। जयनगर और राजराजेश्ववरी सीटों के चुनाव टाल दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश में कुल 58,546 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं जो ईवीएम और वीवीपैट से लैस हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के लिए कर्नाटक चुनाव में जीत बेहद जरूरी है। कांग्रेस के लिए कर्नाटक आखिरी उम्मीद है, क्योंकि इसके अलावा कांग्रेस की महज पुडुचेरी और पंजाब में ही सरकार बची है। बीजेपी द‌क्षिण भारत में सेंध लगाने के लिए कर्नाटक को चुना है। जेडीएस भी इन चुनावों से अपनी खोई हुई जमीन तलाशने का प्रयास कर रही है। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को करीब एक दर्जन राज्यों में चुनाव हराया है। कर्नाटक की सबसे रोचक बात यह है कि यहां 1985 के बाद से कोई सत्ताधारी सरकार दोबारा चुनकर नहीं आई है।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनाव 2018 Live Updates: 222 सीटों के लिए वोटिंग जारी

कर्नाटक का पूरा चुनावी गणितः 10 तथ्य

- कर्नाटक में 4.96 करोड़ मतदाता हैं जिसमें से 2.44 करोड़ महिलाएँ शामिल हैं। इनमें 15 लाख मतदाता 18-19 साल के बीच हैं जो पहली बार मतदान कर रहे हैं।

- 224 सीटों के लिए 2,654 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इसमें से जयनगर में एक उम्मीदवार के निधन के बाद चुनाव टाल दिया गया वहीं राजराजेश्वरी में फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने से वहां भी बाद में चुनाव कराए जाएंगे।

- कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने सबसे ज्यादा 223 सीटों के लिए उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं कांग्रेस ने 222 उम्मीदवार और जनता दल सेकुलर ने 201 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

- 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें अनुसूचित जाति और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

- 225 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए किसी भी पार्टी को 112 सीटों की जरूरत है। 224 सीटों पर चुनाव होते हैं वहीं 1 सीट राज्यपाल एंग्लो-इंडियन समुदाय से चुनते हैं।

- 2,564 प्रत्याशियों का विश्लेषण करने पर 883 (34 प्रतिशत) करोड़पति उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की तरफ से 207 (94 प्रतिशत) करोड़पति उम्मीदवार और बीजेपी ने 208 (93 प्रतिशत) करोड़पति उम्मीदवार लड़ रहे हैं। जेडीयू के 77 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।

- 2,564 में से 645 प्रत्याशी (24 प्रतिशत) ऐसे हैं जिनपर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। साथ ही साथ 25 प्रतिशत विधानसभाओं को रेड अलर्ट घोषित किया गया है। क्योंकि यहां से दो-तीन से ज्यादा प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।

- कर्नाटक चुनाव में सबसे छोटी विधानसभा दसरहल्ली सीट है जहां सिर्फ 2.3 लाख पुरुष और 2 लाख महिला मतदाता हैं। यहां से पी.एन. कृष्णामूर्ति कांग्रेस से, आर. मंजुनाथ जेडीएस से और एस मुनिराजु बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।

- कर्नाटक की सबसे बड़ी विधानसभा हलियाल सीट है। यहां कांग्रेस के टिकट पर आरवी देशपांडे, जेडीएस की तरफ से केआर रमेश और बीजेपी की तरफ से सुनील वी हेगड़े चुनाव लड़ रहे हैं।

- 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। कांग्रेस ने 122 सीटें जीती थी। बीजेपी और जेडीएस के हिस्से 40-40 सीटें आई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में 71.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

- 2018 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा, कांग्रेस ने सिद्धारमैया और जेडीएस ने कुमारास्वामी को मुख्यमंत्री बनाया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीचुनाव आयोगराहुल गाँधीसिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पाएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो