लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा के वायरल ऑडियो क्लिप पर घमासान, कांग्रेस ने की सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:27 IST

भाजपा ने हालांकि कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को ‘‘संदर्भ से हटकर’’ पेश किया गया है। वायरल ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में दोनों पार्टियों के बागी विधायकों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में ही मुंबई में रखा गया।

Open in App

कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप के लीक होने के बाद शनिवार को कर्नाटक की भाजपा सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की। इस ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कथित तौर पर कांग्रेस-जनता दल (एस) के बागी विधायकों की अयोग्यता और भगवा पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की कथित संलिप्तता का उल्लेख करते हुए सुना जा सकता है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नयी दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पार्टी इन ‘नये साक्ष्यों’ के साथ उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी।  भाजपा ने हालांकि कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को ‘‘संदर्भ से हटकर’’ पेश किया गया है। वायरल ऑडियो क्लिप में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में दोनों पार्टियों के बागी विधायकों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में ही मुंबई में रखा गया।

इन विधायकों को बाद में अयोग्य ठहरा दिया गया था। कांग्रेस ने भारत के राष्ट्रपति से इस ऑडियो क्लिप के आधार पर गृह मंत्री अमित शाह को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। विपक्षी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा राज्य कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडू राव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल वेजूभाई वाला से मुलाकात की और इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा, ‘‘हमनें राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे येदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की।’’

राज्यपाल के साथ बैठक के बाद सिद्धरमैया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने भारत के राष्ट्रपति से भी यही आग्रह किया है और अमित शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस ऑडियो क्लिप से स्पष्ट है कि भाजपा संविधान विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

गृह मंत्री शाह सरकार को अंसवैधानिक रूप से गिराने के पीछे थे और मुंबई में विधायकों को लालच देकर फंसाया गया।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘हम यह नहीं कर रहे हैं बल्कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने खुद यह स्वीकार किया है।’’ भगवा पार्टी पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हम कहते आ रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के तहत भाजपा विरोधी विधायकों को खरीदने और विरोधी दलों की सरकारों को अस्थिर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, आईबी और सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा,‘‘ हम आशा करते हैं कि उच्चतम न्यायालय बहुत गंभीरता के साथ इस मामले पर संज्ञान लेगा और वे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।’’ इस विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री को संदर्भ से हटकर पेश किया गया। भाजपा प्रवक्ता जी मधुसूदन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कोई नहीं जानता है कि मुख्यमंत्री ने किस संदर्भ में क्या कहा था।’’ इस बीच जनता दल (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि इस क्लिप से एक पार्टी के रूप में भाजपा बेनकाब हो गई। अब खुद येदियुरप्पा ने ‘‘सच उगल दिया है।’’

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी