लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: लोकायुक्त प्रमुख ने एसीबी को संस्था के तहत लाने की मांग उठाई, कहा- न हो राज्य सरकार के अधीन

By विशाल कुमार | Updated: January 25, 2022 08:29 IST

गुरुवार को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे निवर्तमान लोकायुक्त प्रमुख जस्टिस पी. विश्वनाथ शेट्टी ने सोमवार को कहा कि बेहतर होगा कि एसीबी लोकायुक्त के पास हो न कि राज्य सरकार के अधीन। एक रिट याचिका हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है और यह दुखद खबर है कि इसका निपटारा होना बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के लोकायुक्त प्रमुख जस्टिस पी. विश्वनाथ शेट्टी गुरुवार को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।जस्टिस शेट्टी ने कहा कि बेहतर होगा कि एसीबी लोकायुक्त के पास हो न कि राज्य सरकार के अधीन।उन्होंने कहा कि एक रिट याचिका लंबित है और यह दुखद खबर है कि इसका निपटारा होना बाकी है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के निवर्तमान लोकायुक्त प्रमुख जस्टिस पी. विश्वनाथ शेट्टी ने कहा है कि जनहित मांग करता है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को स्वतंत्र निगरानी संस्था लोकायुक्त के तहत लाया जाए।

गुरुवार को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे जस्टिस शेट्टी ने सोमवार को कहा कि पहले लोकायुक्त के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामलों की जांच करने का अधिकार था, लेकिन बाद में एसीबी की स्थापना हुई। बेहतर होगा कि एसीबी लोकायुक्त के पास हो न कि राज्य सरकार के अधीन। एक रिट याचिका हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है और यह दुखद खबर है कि इसका निपटारा होना बाकी है।

बता दें कि, लोकायुक्त एक स्वतंत्र निकाय है जिसे सरकारी कर्मचारियों से संबंधित सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन 2016 में राज्य सरकार ने जांच शक्तियों को एसीबी को हस्तांतरित कर दिया, जो मुख्य सचिव को रिपोर्ट करता है।

जस्टिस शेट्टी ने कहा कि जिन 26 मामलों की अभियोजन के लिए सिफारिश की गई थी, उन्हें खारिज कर दिया गया है और 10 मामलों में लोकायुक्त को अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

कर्नाटक का लोकायुक्त तब चर्चा में आया जब साल 2006 से 2011 के बीच जस्टिस एन. संतोष हेगड़े के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को गिरफ्तार किया गया था.

हेगड़े के कार्यकाल के दौरान पेश अवैध खनन पर एक रिपोर्ट ने भी राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं। भ्रष्टाचार के मामले उन कारणों में से एक थे जिनके कारण 2013 के चुनावों में भाजपा सरकार गिर गई थी।

साल 2016 में लोकायुक्त प्रमुख के रूप में जस्टिस वाई. भास्कर राव और उनके बेटे के खिलाफ घन उगाही का आरोप लगने के बाद जांच का अधिकार एसीबी को दे दिया गया.

जस्टिस शेट्टी को छह संवैधानिक प्राधिकरणों की सिफारिश पर 25 जनवरी, 2017 को लोकायुक्त प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। 2018 में एक शख्स ने उनके चेंबर में घुसकर उन्हें चाकू मार दिया।

उनके कार्यकाल में 20,199 शिकायतों का निस्तारण किया गया और 2,677 विभागीय जांच पूरी की गई। 13,000 विविध शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 12,000 का निपटारा कर दिया गया है।

टॅग्स :कर्नाटकJusticeACB
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?