लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ का ऑफर दे रही है बीजेपी: सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: February 4, 2019 20:46 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के 20 से 25 असंतुष्ट विधायक अपने - अपने नेताओं की पहुंच से दूर हैं। 

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में जेडीएस - कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपनी कोशिश के तहत कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रूपये की पेशकश कर रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा अब भी कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी के विधायक गठबंधन साझेदारों के साथ संपर्क में हैं। वहीं, सिद्धरमैया के दावे को खारिज करते हुए भाजपा ने उन पर पलटवार किया और कहा कि गठबंधन सरकार को आरोप लगाने के बजाय राज्य के प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों के विधानसभा के आगामी बजट सत्र से दूर रहने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ पक्ष ने यह दावा (सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लुभाने की कोशिश किए जाने का) किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के 20 से 25 असंतुष्ट विधायक अपने - अपने नेताओं की पहुंच से दूर हैं। भगवा पार्टी ने रविवार को कहा था कि छह फरवरी से शुरू होने वाले राज्य के बजट सत्र के दौरान वह अविश्वास प्रसताव लाने के खिलाफ नहीं है। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘वह (भाजपा) भ्रम की स्थिति में है। वे लोग(भाजपा) 50 करोड़ रूपये की (कांग्रेस विधायकों को) पेशकश कर रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) एक हफ्ते तक अपने 104 विधायकों को हरियाणा के एक सेवन स्टार होटल में रखा।’’ उन्होंने कोप्पल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि प्रत्येक 20 विधायक को 50 करोड़ रूपया मिलेगा, तो यह रकम कितनी होगी? यह 1,000 करोड़ रूपये होगी। वे इतना रूपया कहां से लाएंगे ?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के 20 विधायकों को खरीदना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि यदि 100 करोड़ रूपये की भी पेशकश की जाती है तो भी ये लोग टस से मस नहीं होंगे। वहीं, भाजपा प्रवक्ता एवं महासचिव एन रवि कुमार ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सरकार गिराने की कोशिश नहीं कर रही है। उन्हें बजट पेश करने और सरकार चलाने दीजिए। हम एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने की शुरूआत में दो निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस ले लेने और कांग्रेस के कुछ विधायकों के संपर्क से दूर रहने पर सिद्धरमैया ने इसी तरह का आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा 25 - 30 करोड़ रूपये की पेशकश कर कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। इस बीच, शहरी विकास मंत्री एवं कांग्रेस नेता यूटी खादर ने मंगलुरू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे सभी विधायक हमारे वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं, भाजपा के विधायक भी संपर्क में हैं। इसलिए कोई समस्या नहीं है, लेकिन हमने कोई प्रलोभन नहीं दिया है।’’ हालांकि, उन्होंने किसी विधायक के नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया। पर्यटन मंत्री एस आर महेश (जेडीएस) ने मैसुरू में संवाददाताओं से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा अब भी उनकी पार्टी के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इंतजार करिए और देखिए ...अब निर्णायक मोड़ आ गया है। ’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे लोग विधायकों (गठबंधन के) को बजट सत्र से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :सिद्धारमैयाकर्नाटककांग्रेसबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील