लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं अपनी विधानसभा सीटों से इस्तीफा? करहल और रामपुर से विजयी हुए हैं सपा के ये दिग्गज नेता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2022 15:44 IST

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों, सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने आठ सीटों, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर जीत हासिल की।2017 में समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी।आजम खान भी रामपुर से सांसद हैं।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। हालांकि चर्चा है कि सपा प्रमुख विधानसभा से इस्तीफा दे सकते हैं। अखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। संसद में सपा के 5 सांसद हैं। आजम खान भी रामपुर से सांसद हैं।

मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य थे। सूत्रों ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुस्लिम चेहरा आजम खान, जिन्होंने जेल में रहते हुए 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था। खान ने रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता। उनके विधायक पद से इस्तीफा देने और लोकसभा में रामपुर सीट का प्रतिनिधित्व जारी रखने की भी संभावना है।

करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है

अखिलेश यादव ने करहल सीट से 67,504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, यादव को 1,48,196 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को 80,692 वोट मिले हैं। करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है।

यादव को 60.12 फीसदी वोट मिले, जबकि बघेल को 32.74 फीसदी वोट मिले। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का हिस्‍सा है जिसका प्रतिनिधित्‍व सपा संस्‍थापक और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव करते रहे हैं। मुलायम ने अखिलेश के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।

आजम खान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नौ बार के विधायक रह चुके हैं

आजम खान ने रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकाश सक्सेना (हनी) को 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। आजम खान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नौ बार के विधायक रह चुके हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, आजम खान को कुल मतों में से 1.31 लाख (59.71 प्रतिशत) मत मिले, जबकि सक्सेना को 76,084 (34.62 प्रतिशत) मत मिले। वह चोरी, आपराधिक धमकी और भूमि अतिक्रमण सहित कई आरोपों के सिलसिले में वर्तमान में सीतापुर जेल में बंद हैं। वर्ष 2022 के चुनावों में रामपुर विधानसभा सीट से कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे।

आजमगढ़ में सपा ने सभी सीटें हासिल की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाले जिले वाराणसी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गृह और निर्वाचन क्षेत्र वाले गोरखपुर में भाजपा को एक तरफा सफलता मिली है। राज्य में मुख्य विपक्षी के रूप में पहले से भी ताकतवर होकर उभरे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ में उनकी पार्टी ने सभी सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मोदी वाराणसी और सपा अध्यक्ष आजमगढ़ से सांसद हैं जबकि गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर से ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। वाराणसी जिले में कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हैं इनमें पांच सीटें प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं और तीन दूसरे क्षेत्र में आती हैं।

सपा के अखिलेश ने भाजपा के अरविंद जायसवाल को हराया

यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी ने पूरे जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। आजमगढ़ सदर सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव ने भाजपा के अखिलेश कुमार मिश्रा को 15,119 वोटों के अंतर से , अतरौलिया में सपा के डॉ संग्राम यादव ने 17,247 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया।

निजामाबाद में सपा के आलम बदी ने भाजपा के मनोज यादव को 33,578 मतों के अंतर से हराया। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में सपा के डॉक्टर एचएन पटेल ने भाजपा की वंदना सिंह को 21,778 मतों के अंतर से हराया। दीदारगंज सीट से सपा के कमलाकांत राजभर ने भाजपा के कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को 13,214 मतों के अंतर से हराया। फूलपुर पवई निर्वाचन क्षेत्र में सपा के रमाकांत यादव ने भाजपा के राम सूरत को 24,747 मतों के अंतर से पराजित किया। मुबारकपुर विधानसभा सीट पर सपा के अखिलेश ने भाजपा के अरविंद जायसवाल को 28,465 मतों के अंतर से हराया।

2017 में सपा ने केवल पांच सीटें जीती थीं

उधर, लालगंज में सपा के बेचई सरोज ने भाजपा की नीलम सोनकर को 14733 मतों के अंतर से हराया। सपा के नफीस अहमद ने गोपालपुर में भाजपा के सत्येंद्र राय को 24,307 मतों के अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

मेहनगर की सुरक्षित सीट पर सपा की पूजा ने भाजपा के मंजू सरोज को 13,776 मतों के अंतर से हराया। इससे पहले आजमगढ़ में सपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में दर्ज किया गया था जब पार्टी ने 10 में से नौ सीटें जीतकर राज्य में सरकार भी बनाई थी। 2012 में पार्टी मुबारकपुर सीट बसपा से हार गई थी। 2017 में सपा ने केवल पांच सीटें जीती थीं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022आज़म खानसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवआजमगढ़रामपुरमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD के लिए जैसे गाने बने, वैसे गाने मत बना देना?, आखिर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कलाकार साथियों से अपील की, वीडियो

भारत'SIR देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मोदी सरकार पर लगाए आरोप

भारत2025-2026-2027?, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर सपा बहादुर अखिलेश यादव का?, केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट में लिखा, पढ़िए

भारतहिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं?, माता प्रसाद पांडेय ने कहा- सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करेगी बीजेपी

भारतकौन थे सुधाकर सिंह?, सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा...

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई