लाइव न्यूज़ :

कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ पर वायुसेना ने किया सेलिब्रेट, 'ऑपरेशन विजय' के पूरे सीन को किया गया रिक्रिएट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 12:52 IST

भारत-पाकिस्तान युद्ध की जुलाई में 20वीं वर्षगांठ से पहले इस रणनीतिक एयरबेस पर एक कार्यक्रम की योजना बनायी गई है जिसमें वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ मुख्य अतिथि होंगे।

Open in App

वायुसेना ने सोमवार (24 जून) कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस दौरान ग्वालियर एयरबेस पर कई गतिविधियों की योजना आयोजित हुई। जिसमें टाइगर हिल पर हमले का प्रतिकात्मक ‘चित्रण’ और ‘आपरेशन विजय’ में इस्तेमाल मिराज 2000 और अन्य विमानों का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सेना ने पूरे करगिल युद्ध के एक-एक सीन को रिक्रिएट किया गया।  बता दें कि करगिल युद्ध के 20 साल सेलिब्रेशन के दौरान वायुसेना के विमान आसमान में कलाबाजियां दिखाए और टाइगर हिल पर झंडे भी लहराएं। 

 

भारतीय वायुसेना ने युद्ध के 20 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में हवाई अड्डे पर कई गतिविधियों की योजना बनाई है और टाइगर हिल हमले का प्रतीकात्मक ‘रूपांतरण’ उनमें से एक है। हवाई अड्डे पर स्थित प्रदर्शनी में पांच मिराज 2000, दो मिग 21 और एक सुखोई 30 एमकेआई तैनात किया गया है।

2000 मिराज में से एक ने स्पाइस बम वाहक को दिखाया गया। बम का इस्तेमाल फरवरी में बालाकोट हवाई हमले में किया गया था। वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘करगिल युद्ध उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में वायु शक्ति के उपयोग का एक अनुकरणीय अनुभव है...।’’

‘ऑपरेशन विजय’ का हिस्सा रहे वीरता पुरस्कार पाने वाले कई सेवारत और सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने द्रास-करगिल क्षेत्र में रणनीतिक पहाड़ी से दुश्मन को सफलतापूर्वक भगाने के लिए असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया था।

(पीटीआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :कारगिल विजय दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को कारगिल की चोटियों से नमन

भारतKargil Vijay Diwas: देश के दुश्मनों से टकराने वाले सपूतों के शौर्य को नमन

विश्व1999 Kargil War: कारगिल पर सच कबूलने में पाकिस्तान को लग गए 25 साल

भारतकारगिल विजय: 'हमसे गलती हुई कि पाकिस्तान में घुस कर नहीं मारा...', सेवानिवृत्त उप सेना प्रमुख ने कहा- कारगिल से सीखे गए सबक पर विचार करने जरूरत

भारतKargil War: कारगिल की जंग के बारे में नया खुलासा, पाकिस्तान के पास थे मानवरहित विमान, लंबे समय से मुशर्रफ रच रहे थे साजिश

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह