लाइव न्यूज़ :

Kargil Vijay Diwas 2020: भारतीय सेना के जांबाजों ने आज ही के दिन पाकिस्तान को टिका दिए थे घुटने, फहरा दिया था पहाड़ी पर तिरंगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 26, 2020 10:07 IST

Kargil Vijay Diwas: साल 1998-99 की सर्दियों में पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की मिलीभगत से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर कारगिल क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुस आई थी। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कारगिल पहाड़ियों पर उन्होंने बेहद सर्दी के दिनों में ही कब्जा जमा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में आज 21वां कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जा रहा है। 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी।

नई दिल्लीः देशभर में आज 21वां कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जा रहा है। आज ही के दिन यानि 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए 'ऑपरेशन विजय' को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को पाकिस्तानी घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान (Pakistan) को चौथी बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वह सिर्फ धूल चाटकर रह गया था।    

साल 1998-99 की सर्दियों में पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की मिलीभगत से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर कारगिल क्षेत्र में भारतीय सीमा में घुस आई थी। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कारगिल पहाड़ियों पर उन्होंने बेहद सर्दी के दिनों में ही कब्जा जमा लिया था। उन्होंने घुसपैठ को ऑपरेशन बद्र नाम दिया था। 

कारगिल में 527 भारतीय जवान हुए थे शहीद 

साल 1999 की गर्मियों की शुरुआत में जब सेना को पता चला तो उसने पाकिस्ता के खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में 527 भारतीय जवान शहीद हुए, जबकि 1363 घायल हुए। यह सैन्‍य ऑपरेशन आठ मई को शुरू हुआ और 26 जुलाई को खत्म हुआ था। 11 मई से इस युद्ध में भारतीय वायुसेना भी शामिल हो गई थी, वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज, मिग-21, मिग 27 और हेलीकॉप्टर ने पाकिस्तानी घुसपैठियों की कमर तोड़कर रख दी थी। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के 357 से 453 लोगों की जान चली गई थी। इस युद्ध में भारत को दो इंडियन फाइटर जेट भी नष्ट हो गये थे।

परवेज मुशर्रफ ने रची थी साजिश

करीब दो महीने तक चले युद्ध के बाद आधिकारिक तौर पर 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया था। यह चौथा मौका था जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध जीता था। दोनों पड़ोसी देश 1948, 1965 और 1971 में आपस में युद्ध कर चुके हैं। कहा जाता है कि पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बताए बिना कारगिल पर कब्जे की योजना को अंजाम दिलवाया था। 

चार जवानों को दिया गया परमवीर चक्र

कारगिल युद्ध में वीरता दिखाने के लिए ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव (18 ग्रेनेडियर), लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पाण्डेय (1/11 गोरखा राइफल, मरणोपरांत), कैप्टन विक्रम बत्रा (13 जेएके राइफल्स, मरणोपरांत), राइफलमैन संजय कुमार (13 जेएके राइफल्स) को परमवीर चक्र दिया गया था। इस युद्ध में भारतीय सेना के आठ जवानों और अफसरों को महावीर चक्र और 51 को वीर चक्र दिए गया।

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर