लाइव न्यूज़ :

#KuchhPositiveKarteHain: जिस बटालियन के लिए पिता ने कारगिल युद्ध में दी शहादत, बेटे ने 19 साल बाद उसी में लेफ्टिनेंट बन दी श्रद्धांजलि

By राहुल मिश्रा | Updated: July 17, 2018 08:24 IST

पिता के शहीद होने की खबर सुनकर उसी समय हितेश ने बड़ा होने पर सेना से जुड़कर देशसेवा की कसम खाई थी।

Open in App

देशभक्ति और देशसेवा का जज्बा हर देशवासी के खून में होता है। इसीलिए वतन पर मर मिटने वालों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो देशसेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। हाल ही में लेफ्टिनेंट की उपाधि लेने वाले हितेश कुमार भी इसी फेहरिस्त में हैं। बचपन से ही देशसेवा और सैन्य परिवार में पले बढ़े हितेश ने महज छह साल की उम्र में सेना में जाने का फैसला कर लिया था। 

मुजफ्फर नगर के रहने वाले हितेश कुमार महज छह साल के थे, अचानक हुई एक घटना ने उनके पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। उनके पिता लांस नायक बच्चन सिंह 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। राजपूताना राइफल्स की दूसरी बटालियन में तैनात बच्चन सिंह 12 जून, 1999 को तोलोलिंग में शहीद हुए थे। पिता के शहीद होने की खबर सुनकर उसी समय हितेश ने बड़ा होने पर सेना से जुड़कर देशसेवा की कसम खाई थी। अब लगभग 19 साल के बाद हितेश का सपना पूरा हुआ है। वह देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में सफल होने के बाद लेफ्टिनेंट बन गए हैं। गौरव की बात यह है कि अब वह उसी बटालियन की सेवा करेंगे जिसमें कभी उनके पिता की तैनाती थी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

परेड समापन के बाद हितेश ने मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स इलाके में बने स्मारक पर अपने पिता बच्चन सिंह की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हितेश ने कहा कि, ''मैंने 19 साल तक सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना देखा। मेरी मां का भी यही सपना था। अब मैं अपने देश की गर्व और ईमानदारी से सेवा करना चाहता हूं।'

माँ कमलेश बाला ने कहा कि, 'हितेश को सेना में कमीशन प्राप्त हुआ है, यह मेरे लिए गर्व की बात है। माँ कमलेश के अनुसार उनका छोटा बेटा हेमंत भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। उनका कहना था कि पति बच्चन के शहीद होने के बाद उनके परिवार की जिंदगी बहुत सारी मुसीबत में घिर गई लेकिन दोनों बच्चों को पालने में मैने पूरा जोर लगा दिया। मुझे खुशी है कि बेटा सेना में भर्ती हो गया है। हितेश के पिता को उसपर गर्व होगा।' 

टॅग्स :कुछ पॉजिटिव करते हैंकारगिल विजय दिवसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष