लाइव न्यूज़ :

Karanpur Assembly seat by-election: सर्दी और कोहरे के बीच मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ मतदान किया, 81.38 फीसदी, जानें मतगणना कब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2024 13:37 IST

Karanpur Assembly seat by-election: करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ जहां जबरदस्त सर्दी और कोहरे के बीच मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय गंगानगर में करवाई जायेगी। विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर कुल 81.38 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ जहां जबरदस्त सर्दी और कोहरे के बीच मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ मतदान किया।

मतगणना आठ जनवरी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय गंगानगर में करवाई जायेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतगणना के लिये ईवीएम स्ट्रांग रूम व निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना होगी। राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ, जिसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया।

परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 115 और कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोगराजस्थानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो