लाइव न्यूज़ :

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का दावा, कपूरथला लिंचिंग केस में नहीं हुई कोई बेअदबी

By रुस्तम राणा | Updated: December 24, 2021 14:35 IST

शुक्रवार को पंजाब के सीएम ने कहा है कि कपूरथला केस में बेअदबी का कोई सबूत सामने नहीं आया है। सीएम ने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देCM ने कहा - बेअदबी का कोई सबूत सामने नहीं आयापुलिस को शक चोरी के इरादे से आया था मरने वाला शख्स

चडीगढ़: पंजाब के कपूरथला में कथित रूप से बेअदबी करने वाले युवक की लिंचिंग मामले में राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि मामले में किसी तरह की बेअदबी नहीं हुई है। शुक्रवार को पंजाब के सीएम ने कहा है कि कपूरथला केस में बेअदबी का कोई सबूत सामने नहीं आया है। 

सीएम ने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। इसके लिए एफआईआर में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि मरने वाला युवक चोरी के इरादे से गुरुद्वारे में आया था।

गुरुद्वारा के केयरटेकर अमरजीत सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पुलिस ने लिंचिंग के दिन ही हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस रविवार से कह रही थी कि गुरुद्वारे में निशान साहिब (एक सिख ध्वज) का अपमान और अनादर नहीं हुआ है।

वहीं बेअदबी का प्रयास करने के मामले में जिस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, उसके शव पर घाव के करीब 30 निशान हैं, जो संभवत: तलवार से हमले के कारण हुए थे। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। 

चिकित्सा अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि युवक के सिर, गर्दन और कूल्हों पर मुख्य रूप से चोट के निशान हैं। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार के कई घाव हैं। उन्होंने कहा हम युवक की विसरा रिपोर्ट को भी देखेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कोई नशीला पदार्थ का सेवन तो नहीं किया था। 

इस बीच व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया क्योंकि कोई भी उसका शव लेने नहीं आया. पुलिस ने अभी तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। बता दें कि यह हत्या रविवार को हुई और इससे एक दिन पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी इसी तरह की घटना हुई थी जिसकी जांच की जा रही है।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया