लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- जो 'चुप' थे वे मणिपुर पर 'राजनीति कर रहे थे'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2023 12:54 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर एक दिन पहले लोकसभा में अपने जवाब के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा था जिसके बाद सिब्बल ने मोदी पर यह हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा था कि विपक्ष को मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने में कभी दिलचस्पी नहीं थी।उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुद्दों को धैर्यपूर्वक और बिना किसी राजनीति के विस्तार से समझाया।सिब्बल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग "चुप" थे वे "राजनीति कर रहे" थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर एक दिन पहले लोकसभा में अपने जवाब के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा था जिसके बाद सिब्बल ने मोदी पर यह हमला किया है। मोदी ने कहा था कि विपक्ष को मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने में कभी दिलचस्पी नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुद्दों को धैर्यपूर्वक और बिना किसी राजनीति के विस्तार से समझाया। सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री: विपक्ष मणिपुर पर 'राजनीति कर रहा है'। बिल्कुल नहीं। याद है, उच्चतम न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। कहा था कि यह 'संवैधानिक लोकतंत्र में अस्वीकार्य' है।" 

उन्होंने कहा, "विपक्ष नहीं, बल्कि जो लोग चुप थे, वे 'राजनीति कर रहे' थे।" सिब्बल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलमणिपुरनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील