लाइव न्यूज़ :

सिब्बल ने किया स्टालिन का समर्थन, कहा- तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि की बर्खास्तगी की मांग उचित

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2023 13:23 IST

राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की राज्यपाल आर एन रवि की बर्खास्तगी की मांग का समर्थन करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्ष शासित राज्यों के राज्यपाल ‘अस्थिरता पैदा करते हैं और हस्तक्षेप करते हैं’।

Open in App
ठळक मुद्देस्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि रवि 'साम्प्रदायिक घृणा को भड़काते हैं' और तमिलनाडु की शांति के लिए 'खतरा' हैं।सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी।वह समाजवादी पार्टी के सहयोग से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे।

नई दिल्ली: राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की राज्यपाल आर एन रवि की बर्खास्तगी की मांग का समर्थन करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्ष शासित राज्यों के राज्यपाल 'अस्थिरता पैदा करते हैं और हस्तक्षेप करते हैं'। स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि रवि 'साम्प्रदायिक घृणा को भड़काते हैं' और तमिलनाडु की शांति के लिए 'खतरा' हैं। 

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, "राज्यपाल के व्यवहार और कदम ने साबित किया है कि वह पक्षपात कर रहे हैं और राज्यपाल के पद पर रहने के लायक नहीं है। रवि को शीर्ष पद से हटाया जाना चाहिए है।" सिब्बल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "(भीम राव) आंबेडकर ने राज्यपालों को लेकर कहा था कि यह केवल एक नामपात्र का पद है...उसे प्रशासन में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है।" 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, "विपक्ष शासित राज्यों में राज्यपालों का हिंदुत्व एजेंडा है, वे अस्थिरता पैदा करते हैं और हस्तक्षेप करते हैं तथा घृणा पैदा करते है। रवि की बर्खास्तगी को लेकर स्टालिन की मांग उचित है।" 

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के सहयोग से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ने के मकसद के साथ हाल में एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' का गठन किया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलएमके स्टालिनTamil Naduद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए