लाइव न्यूज़ :

तदर्थ शिक्षक के प्रचलन पर बोले कपिल सिब्बल- शिक्षा के पेशे का अवमूल्यन मत करिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2023 15:21 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को तदर्थ (एड-हॉक) शिक्षकों का प्रचलन खत्म करने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा के पेशे का अवमूल्यन नहीं किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गुरुवार को बताया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक तदर्थ शिक्षक बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में अपने घर पर मृत पाए गए।पुलिस ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शिक्षक के रिश्तेदार के अनुसार वह अवसाद में थे। समरवीर अविवाहित थे।

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को तदर्थ (एड-हॉक) शिक्षकों का प्रचलन खत्म करने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा के पेशे का अवमूल्यन नहीं किया जाना चाहिए। उनका यह बयान दिल्ली विश्वविद्यालय के 33 वर्षीय तदर्थ शिक्षक की कथित आत्महत्या के बाद आया है जिन्हें हाल में हिंदू कॉलेज में नौकरी से हटा दिया गया था। 

सिब्बल ने ट्वीट किया, "पूर्व तदर्थ शिक्षक ने आत्महत्या की। नयी शिक्षा नीति? क्या यह दूरदर्शिता है?" पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, "तदर्थ शिक्षक- पूरे भारत में यह प्रचलन है, इस पर रोक लगाइए। शिक्षा के पेशे का अवमूल्यन मत करिए। शिक्षा का अवमूल्यन मत करिए।" पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक तदर्थ शिक्षक बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में अपने घर पर मृत पाए गए। 

उन्हें कुछ सप्ताह पहले ही हिंदू कॉलेज से नौकरी से हटाया गया था। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बारां जिले के मोलकी गांव के रहने वाले 33 साल के समरवीर अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटके हुए मिले। शिक्षक के साथ उनका एक रिश्तेदार रहता था जो घटना के वक्त काम पर गया था। पुलिस ने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शिक्षक के रिश्तेदार के अनुसार वह अवसाद में थे। समरवीर अविवाहित थे। 

शिक्षक के रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि समरवीर हिंदू कॉलेज में तदर्थ व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे, लेकिन फरवरी में उनकी जगह किसी और को नौकरी पर रख लिया गया था। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने हिंदू कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया और समरवीर के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और तख्तियां लहराईं। एक 'प्लेकार्ड' पर लिखा था, "हम नौकरी में सुरक्षा की मांग कर रहे तदर्थ शिक्षकों के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। प्रोफेसर समरवीर को न्याय मिले।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर