लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बोले कपिल सिब्बल- मेरी आगे की योजना भाजपा के विरोध के लिए विपक्ष को एकजुट करना है

By विशाल कुमार | Updated: May 25, 2022 14:27 IST

कांग्रेस से इस्तीफा देने की जानकारी सार्वजनिक करने के बाद कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि मैंने सार्वजनिक बयान दिया है कि मैं कभी भी किसी अन्य पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा। अपनी सार्वजनिक स्थिति के अनुरूप, मैंने वही किया है जिसकी मैंने घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।सिब्बल ने फिलहाल कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कारणों का खुलासा करने से इनकार कर दिया।उन्होंने कांग्रेस पार्टी या जी-23 के बारे में कोई टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

नई दिल्ली:कांग्रेस से इस्तीफा देने की जानकारी सार्वजनिक करने और सपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि मेरी आगे की योजना भाजपा का विरोध करने के लिए विपक्ष को एकजुट करना है।

हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में सिब्बल ने फिलहाल कांग्रेस पार्टी छोड़ने के कारणों का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

सिब्बल ने कहा कि अब जबकि मैं कांग्रेस पार्टी में नहीं हूं, मैं कुछ भी प्रतिकूल नहीं कहना चाहता। मैं कांग्रेस के भीतर वह कह सकता था जो मैं कहना चाहता था। अब जबकि मैं कांग्रेस में नहीं हूं, मैं कांग्रेस में किसी की भी आलोचना नहीं करना चाहता हूं।

सिब्बल ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि मैंने सार्वजनिक बयान दिया है कि मैं कभी भी किसी अन्य पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा। उन्होंने आगे कहा कि अपनी सार्वजनिक स्थिति के अनुरूप, मैंने वही किया है जिसकी मैंने घोषणा की थी। बेशक, एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में, मुझे देश में एक स्वतंत्र आवाज बनने की उम्मीद है।

अपनी भविष्य की योजना को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी भविष्य की योजना वर्तमान भाजपा सरकार का विरोध करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की है जो जनविरोधी नीतियों लागू कर रही है और भारत की समावेशी संस्कृति को बांट रही है।

इसके साथ ही उन्होंने जी-23 का हिस्सा रहने के दौरान उठाए गए मुद्दों के बारे में भी बात करने से इनकार कर दिया और यह भी कहा कि वह किसी को भी कोई संदेश नहीं देना चाहते हैं।

बता दें कि, आज उत्तर प्रदेश से सपा से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेससमाजवादी पार्टीराज्य सभाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत