लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा ने श्रद्धा हत्याकांड को दुर्घटना कहने पर घेरा अशोक गहलोत को, बोले- "35 टुकड़े कर दिये आफ़ताब ने शर्म नहीं आई आपको, सीधा क्लीन चिट? ये पाप मत कीजिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 21, 2022 19:22 IST

कपिल मिश्रा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को श्रद्धा हत्याकांड को दुर्घटना कहे जाने की तीखी निंदा करते हुए कहा कि अगर अगर श्रद्धा की जगह शबनम होती तो? तब तो आपके युवराज की गाड़ी उसके दरवाज़े पर होती।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत द्वारा श्रद्धा हत्याकांड को हादसा कहे जाने पर घेराकपिल मिश्रा ने अशोक गहलोत को हत्यारोपी आफताब द्वारा की गई बर्बरता की याद दिलाईमिश्रा ने कहा कि मर्डर को एक्सीडेंट कह रहे हैं, 35 टुकड़े कर दिये आफ़ताब ने, शर्म नहीं आती

दिल्ली: भाजपा के युवा नेता कपिल मिश्रा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें उन्होंने श्रद्धा हत्याकांड को एक दुर्घटना करार दिया है। कपिल मिश्रा ने इस मामले में बेहद आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए सीएम गहलोक को घेरा है और वीडियो जारी करके उनके बयान पर तीखा हमला बोला है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीटर पर अपना वीडियो जारी करते हुए अशोक गहलोत को श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब द्वारा की गई बर्बरता की याद दिलाते हुए कहा, "वाह अशोक गहलोत जी,  श्रद्धा की हत्या एक दुर्घटना। मर्डर को एक्सीडेंट। 35 टुकड़े कर दिये आफ़ताब ने शर्म नहीं आयी आपको। अगर श्रद्धा की जगह शबनम होती तो? तब तो आपके युवराज की गाड़ी उसके दरवाज़े पर होती। आज आफ़ताब को सीधा क्लीन चिट? ये पाप मत कीजिए।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड का जिक्र करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया था कि वो इस मामले को धार्मिक रंग दे रही है और समाज का ध्रुवीकरण कर रही है। अशोक गहलोत ने सोमवार दिन में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए श्रद्धा हत्याकांड को महज एक दुर्घटना माना। सीएम गहलोत ने कहा कि इसे मुद्दा बनाया जा रहा है, जुमले गढ़े जा रहे हैं। सदियों से अंतर धार्मिक विवाह होते आ रहे हैं। यह नई बात नहीं है।

इसके साथ ही अशोक गहलोत ने परोक्षरूप से भाजपा पर हमला करते हुए यह भी कहा कि आपने एक कौम को, एक धर्म को टारगेट बना दिया है और उसी के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। इस तरह की राजनीति से फायदा उठा रहे हैं।

वहीं लव जिहाद जैसे विवाद के संबंध में पूछने पर अशोक गहलोत ने कहा, 'यह केवल एक घटना है। इसमें हमको एक बात ध्यान देनी होगी कि जाति या धर्म के नाम पर लोगों की भीड़ इकट्ठी करना बड़ा आसान काम है। आग लगाना हमेशा से आसान होता है लेकिन उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है और उसमें वक्त लगता है। किसी भी घर को बनाने में 2-3 साल लग जाते हैं लेकिन उसे गिराने में 2-3- दिन से ज्यादा का वक्त नहीं लगता है।

टॅग्स :कपिल मिश्रअशोक गहलोतBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र