लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर कहा, "केजरीवाल ऐसे कूद रहे हैं, जैसे उनकी पूंछ पर पांव रख दिया हो, बात निकलेगी तो मुख्यमंत्री के घर तक आएगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2022 14:18 IST

ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा आप मंत्री सत्येंद्र जैन को कथित तौर से प्रोटेक्शन मनी दिये जाने का आरोपों से भाजपा 'आप' को घेर रही है, वहीं आप का कहना है कि मोरबा हादसे से देश का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ठग सुकेश चंद्रशेखर के जरिये आप पर झूठा आरोप लगा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चंद्रशेखर द्वारा सत्येंद्र जैन को कथित तौर से 10 करोड़ रुपये दिये जाने पर भाजपा-आम आमने-सामनेकपिल मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन मामले में केजरीवाल ऐसे कूदते हैं, जैसे उनकी पूंछ दब गई होसीएम केजरीवाल ने कहा यह सारा नाटक मोरबी से मीडिया का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है

दिल्ली: देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के कथित दावे से आम आदमी पार्टी पर जो दाग लगा है, उससे भारतीय जनता पार्टी को 'आप' पर हमला करने का एक सुनहरा मौका मिल गया है। वहीं आप का कहना है कि मोरबा हादसे से देश का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के कंधे पर आरोपों का बंदूक रखकर चलाई है।

आरोप-प्रत्यारोप के दौर में दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा भी कूद पड़े हैं और अपने पुराने सहयोगी रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। कपिल मिश्रा ने सवाल खड़ा किया है कि आखिर ऐसी क्या बात है कि केजरीवाल फौरन जेल में सत्येंद्र जैन की लामबंदी में जुट जाते हैं। कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके कहा, "सत्येंद्र जैन पर सवाल आते ही केजरीवाल ऐसे कूदने लगते है जैसे किसी ने उनकी पूंछ पर पांव रख दिया। केजरीवाल को इतनी जल्दी क्यों हैं सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट देने की। बात निकलेगी तो मुख्यमंत्री के घर तक आएगी।"

दरअसल आज दिल्ली की सियासत आते गुए ठंड के मौसम में अचानक गर्म हो गई क्योंकि तिहाड़ जेल बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि उसने दिल्ली सरकार के मंत्री और मनी लांड्रिंग के मामले में जेल की सलाखों के पीछे खड़े सत्येंद्र जैन को उसने प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपया दिया है। मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब सुकेश ने जेल से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर आप नेता सत्येंद्र जैन पर रुपये लेने का संगीन आरोप लगाया।

इतना ही नहीं ठग सुकेश चंद्रशेखर ने साथ में यह भी आरोप लगाया है कि उसने आम आदमी पार्टी को बतौर चंदा 50 करोड़ रुपया दिया है। बकौल सुकेश चंदे के बदले आम आदमी पार्टी उसे दक्षिण भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण पद देने वाली थी।

जैसे ही सुकेश चंद्रशेखर की दिल्ली के एलजी को चिट्ठी लिखने की जानकारी सार्वजनिक हुई। विपक्षी दल भाजपा ने सुकेश के आरोपों को हाथों-हाथ लिया और आरोपों की छड़ी आम आदमी पार्टी पर लगाने लगी। इस मामले में भाजपा की ओर से सबसे पहले संबित पात्रा आगे आये और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''यह बड़ा मामला है! सुकेश चंद्रशेखर ने 'आप' के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी दिया था, जो कि अभी जेल में हैं। पार्टी को भी करीब 50 करोड़ रुपये दिए गए थे। कोई संदेह नहीं कि आम आदमी पार्टी को कट्टर करप्शन पार्टी क्यों कहा जाता है।''

वहीं भाजपा के हमले को गुजरात के मोरबी हादसे से जोड़ते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा के हमले का जवाब देते हुए कहा, "बीजेपी की गुजरात में हालत इतनी ख़राब हो गयी है कि उसे देश के सबसे बड़े ठग की मदद लेनी पड़ रही है। मीडिया सतर्क रहे - ये सारा नाटक मोरबी से मीडिया का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है।"

इस पूरे प्रकरण में सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर सत्येंद्र जैन के खिलाफ 10 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगाया है, वही सुकेश चंद्रशेखर उसी चिट्ठी में उपराज्पाल से इस मामले में जांच की भी मांग कर रहा है।

ठग सुकेश चंद्रशेखर चिट्ठी में इस बात का भी दावा कर रहा है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन उसे लगातार पैसे देने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। जिसके कारण उसने किश्तों में 10 करोड़ रुपये अदा किये। सुकेश का कहना है कि ये पैसा उसने कोलकाता में मंत्री सत्येंद्र जैन के करीबी एक शख्स को दिया।

टॅग्स :कपिल मिश्रअरविंद केजरीवालसत्येंद्र जैनसंबित पात्राDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?