लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तारी की मांग पर बोले कपिल मिश्रा, 'जिन्होंने बुरहान वानी,अफजल गुरु को आतंकवादी नहीं माना, वह मुझे..'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 10:44 IST

कपिल मिश्रा के खिलाफ हिसा भड़काने के आरोप में दो शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसमें से एक शिकायत आप पार्टी की कॉर्पोरेटर रेशमा नदीम और दूसरी हसीब उल हसन ने दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत 18 लोगों की मौत हो गई है।दिल्ली हिंसा को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली इलाके में एक महीने के लिए धारा 144 लागू है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली हिंसा भड़काने के आरोप को लेकर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। कपिल मिश्रा के खिलाफ दो शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। अपनी गिरफ्तारी की मांग कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा,''जिन्होंने कभी बुरहान वानी और अफजल गुरु तक को आतंकवादी नहीं माना, वो कपिल मिश्रा को आतंकवादी बता रहे हैं। जो याकूब मेनन , उमर खालिद और शरजील इस्लाम को रिहा करवाने कोर्ट जाते हैं। वो कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। जय श्री राम।'' दिल्ली हिंसा को लेकर जामिया समिति ने कपिल मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके अलावा वृंदा करात ने भी कपिल मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है। 

इसके पहले कपिल मिश्रा ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- ''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी हीद कांस्टेबल रतनलाल जी के परिवार को तुरंत एक करोड़ रुपये का मुआवजा दीजिए? इतनी देरी क्यों? चुप्पी क्यों?'' 

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत 18 लोगों की मौत हो गई और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 200 लोग घायल हैं।    

जानें क्या दिया था कपिल मिश्रा ने विवादित बयान 

रविवार को कपिल मिश्रा का एक  41 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में कपिल मिश्रा कह रहे थे, "ये यही चाहते हैं कि दिल्ली में आग लगी रहे। इसलिए उन्होंने रास्ते बंद किए और दंगे जैसा माहौल बना रहे हैं। हमारी तरफ से एक भी पत्थर नहीं चला है। डीसीपी साहेब हमारे सामने खड़े हैं, मैं आप सब की तरफ से कर रहा हूं। डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक तो हम शांति से हैं लेकिन उसके बाद हम आपकी भी नहीं सुनेंगे। अगर रास्ते खाली नहीं हुए तो। ट्रंप के जाने तक आप जाफराबाद और चांदबाग खाली करवा दीजिए। हम आपसे विनती कर रहे हैं, उसके बाद हमें लौट कर आना होगा।" इसके बाद कपिल मिश्रा ने भारत माता की जय के नारे लगवाए थे।

कपिल मिश्रा ने फिर ट्वीट कर शांति की अपील की

कपिल मिश्रा ने वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को ट्वीट कर लोगों से शांति की अपील की थी।  उन्होंने लिखा था कि हिंसा किसी समस्या का निदान नहीं है। भाईचारा बना रहे सबका इसी में भलाई है। सीएए के समर्थक व विरोधी द्वारा हिंसा तत्काल रोकी जानी चाहिए। 

कपिल मिश्रा के खिलाफ हिसा भड़काने के आरोप में दो शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसमें से एक शिकायत आप पार्टी की कॉर्पोरेटर रेशमा नदीम और दूसरी हसीब उल हसन ने दर्ज कराई है। शिकायत में कपिल मिश्रा पर आरोप लगाया गया है कि दिल्ली मे सीएए विरोध के दोरान बीजेपी नेता ने अपने भड़काऊ भाषणों से लोगों को भड़काया है। जिससे दिल्ली में अराजकता फैल गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसपर कोई एक्शन नहीं लिया है।

टॅग्स :कपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीकैब प्रोटेस्टदिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील