लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा कूदे शिवराज पाटिल विवाद में, बोले- 'गीता में जिहाद तो नहीं लिखा है लेकिन उससे जिहादियों का इलाज जरूर किया जा सकता है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 21, 2022 19:15 IST

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने शिवराज पाटिल के द्वारा गीता की तुलना जिहाद से किये जाने पर कहा कि ऐसे ही बयानों से कांग्रेस की दुर्गति हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति शिवराज पाटिल जैसों के बयानों से हो रही हैगीता में जिहाद तो नहीं लेकिन जिहादियों का इलाज कैसे किया जाता है, यह जरूर बताया गया हैशिवराज पाटिल ने कहा था कि गीते में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात की है

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने बेहद आक्रामक तरीके से शिवराज पाटिल द्वारा गीता की तुलना जिहाद से करने पर हमला किया है। तीखे और चुभते हुए शब्दों के जरिये विरोधियों पर निशाना साधने के लिए मशहूर कपिल मिश्रा ने शिवराज पाटिल को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना शाहबाज पठान से करते हुए कांग्रेस की कथित दुर्गति के लिए ऐसे बयानों को जिम्मेदार ठहराया है।

इस संबंध में कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, "शिवराज पाटिल हैं या शाहबाज़ पठान जो गीता में जिहाद ढूंढने निकले हैं? आज कांग्रेस की जो दुर्गति हुई है उसका कारण समझना हो तो गीता का कर्मफल पढ़ लेना। गीता में जिहाद तो नहीं लिखा है लेकिन गीता में जो लिखा है उससे जिहादियों का इलाज ज़रूर किया जा सकता है।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई। इसके साथ ही पाटिल ने दावा किया, "यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।"

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे शिवराज पाटिल का यह बयान उनके गले की फांस बन गया क्योंकि भाजपा ने इस बयान को लपक लिया कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताते हुए हमला करने लगी और शिवराज पाटिल से बयान के लिए माफी मागने का बयान जारी करने लगी। भाजपा की ओर से प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और शिवराज पाटिल के बयान को कांग्रेस का बयान बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस का हिंदुओं के प्रति नफरत की भावना को व्यक्त करने का तरीका है।

शहजाद पूनावाला ने कहा "शिवराज पाटिल को कृष्ण-अर्जुन संवाद को जिहाद की संज्ञा दिये जाने का भाजपा तीखी निंदा करता है और उनके इस मामले में बिना शर्त माफी मांगने की मांग करता है।"

पूनावाला ने कहा कि गुजरात से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी खास वर्ग के वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए लगातार हिंदुओं को गाली दे रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं। इस बात को समझना चाहिए कि पहले गुजरात आप के नेता गोपाल इटालिया और दिल्ली की आप सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम हिंदुओं और उनकी आस्था का मजाक बना रहे थे, अब कांग्रेस उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए हिंदू धर्म के अपमान का कार्य कर रही है।

पूनावाला ने कहा कि शिवराज पाटिल गांधी परिवार के वफादार हैं, जिन्होंने एक जमाने में भगवा आतंकवाद की कहानी गढ़ी थी। शहजाद पूनावाला ने याद करते हुए कहा कि एक समय था जब इसी कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर का विरोध किया था, राम के अस्तित्व पर संदेह किया था। इसी कांग्रेस ने हिंदुत्व को आईएसआईएस और बोको हराम से जोड़ने का काम किया था, यहां तक ​​कि कांग्रेस ने 26/11 की घटना को भी हिंदुओं से जोड़ने का प्रयास किया था।

शिवराज पाटिल के दिये बयान पर राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए तहसीन पूनावाल ने कहा, "वे खुद को जनेऊ-धारी (ब्राह्मणों द्वारा पहनने वाला धागा) कहते हैं, लेकिन उनके नेताओं द्वारा दिये गये बयान से असली चेहरा बेनकाब हो गया है।"

टॅग्स :कपिल मिश्रBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए