लाइव न्यूज़ :

कन्यादान विज्ञापन विवाद: हिंदू समर्थक संगठन ने प्रदर्शन किया, कंपनी से माफी की मांग की

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:32 IST

Open in App

ठाणे, 26 सितंबर एक हिंदू समर्थक संगठन ने नवी मुंबई में कपड़ों के एक ब्रांड के शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि शादी में होने वाली 'कन्यादान' रस्म संबंधी उसके विज्ञापन से समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

हिंदू जनजागृति समिति के सदस्यों ने कपड़ों के ब्रांड ‘मान्यवर’ की कंपनी वेदांत फैशन्स लिमिटेड के वाशी क्षेत्र में स्थित आउटलेट के बाहर शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान तख्तियां ले रखी थीं। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की।

दक्षिणपंथी संगठन के प्रवक्ता डॉ उदय धुरी ने एक विज्ञप्ति में दावा किया कि कंपनी के विज्ञापन में हिंदू विवाह समारोहों के दौरान होने वाली 'कन्यादान' रस्म को ‘गलत तरीके से प्रस्तुत’ किया गया और इससे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

संगठन ने अपनी विज्ञप्ति में कंपनी से बिना शर्त माफी की मांग की और विज्ञापन को तुरंत वापस लेने को कहा। इसमें लोगों से इस ब्रांड का तब तक बहिष्कार करने की अपील की गई जब तक कि कंपनी द्वारा माफी नहीं मांग ली जाती और विज्ञापन वापस नहीं लिया जाता। इस विज्ञापन में अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए