लाइव न्यूज़ :

कंझावला घटना के बाद दिल्ली पुलिस का नया फरमान- SHO, एटीओ और ब्रावो को अब लाइव स्थान साझा करना होगा, डीसीपी की अनुमति के बिना थाने से...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 12:18 IST

दिल्ली के कंझावला में एक युवती को कार से टक्कर मारे जाने के बाद लगभग दो घंटे तक सड़क पर घसीटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य ने दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक उन्हें लाइव लोकेशन के साथ अपनी पोजीशन अपडेट करनी होगी। डीसीपी की अनुमति के बिना कोई पुलिस कर्मी थाने से बाहर नहीं जा सकता।

कंझावला मौत मामले के बाद दिल्ली पुलिस ने एसएचओ, एटीओ और ब्रावो को अपने लाइव स्थान साझा करने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक उन्हें लाइव लोकेशन के साथ अपनी पोजीशन अपडेट करनी होगी। डीसीपी की अनुमति के बिना कोई पुलिस कर्मी थाने से बाहर नहीं जा सकता।

दिल्ली के कंझावला में एक युवती को कार से टक्कर मारे जाने के बाद लगभग दो घंटे तक सड़क पर घसीटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य ने दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें पीड़िता अंजलि सिंह और उसकी सहेली निधि घटना से कुछ घंटे पहले एक व्यक्ति के साथ दिख रही हैं।

पुलिस इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाद में, उन्होंने आशुतोष को बुध विहार से गिरफ्तार किया जबकि मामले में अन्य आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार शाम को सुल्तानपुरी थाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने पाया था कि आशुतोष और अंकुश आरोपियों को कथित तौर पर बचाने का प्रयास कर रहे थे। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ‘‘सुल्तानपुरी मामले में छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी। विस्तृत जांच चल रही है।’’

पुलिस ने उन खबरों का भी खंडन किया कि निधि, जो दुर्घटना के समय अंजलि की स्कूटी पर पिछली सीट पर बैठी थी, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उसे केवल जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद निधि का पता चला था। उसने मंगलवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करावाया था। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि निधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उसे केवल जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।’’

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब