लाइव न्यूज़ :

कन्हैया लाल मर्डरः भाजपा का आतंकवाद से क्या नाता है?, पूर्व सांसद संजय निरुपम बोले-राजस्थान चुनाव को देखकर बीजेपी ने...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2022 19:06 IST

पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि अब हत्या के आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी का भाजपा नेता के साथ फोटोग्राफ्स सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए जांच में हत्या के आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी से भाजपा नेता के संबंध का खुलासा करे.राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार है. वहां अगले साल चुनाव होने वाला है. राजस्थान में कन्हैया लाल की हत्या आने वाले चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है.

पटनाः मुंबई महानगर कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद संजय निरुपम आज पटना में भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि भाजपा का आतंकवाद से क्या नाता है? भाजपा ने हमेशा खुद को आतंकवाद का विरोधी बताकर जनता को ठगा है.

 

निरुपम ने कहा कि मोहम्मद रियाज अंसारी, जिसने कन्हैया लाल की हत्या की थी. मोहमद रियाज नूपुर शर्मा के समर्थन करने पर उसकी हत्या की थी. पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उन्होंने कहा कि अब हत्या के आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी का भाजपा नेता के साथ फोटोग्राफ्स सामने आया है.

निरुपम ने कहा एनआईए जांच में हत्या के आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी से भाजपा नेता के संबंध का खुलासा करे. राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार है. वहां अगले साल चुनाव होने वाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कन्हैया लाल की हत्या आने वाले चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है.

निरुपम ने कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस तरह का हथकंडा भाजपा अपना सकती है. कांग्रेस जांच की भी मांग नहीं कर सकती है क्योंकि जांच एजेंसी इनके अंदर है. कांग्रेस के पूर्व सांसद ने मां काली विवाद पर कहा कि यह गलत परिपाटी शुरू हो रही है. कभी पैगंबर मोहम्मद का अपमान होता है तो कभी मां काली का अपमान किया जाता है. जो नहीं होनी चाहिए. यह बिल्कुल गलत है.

निरुपम ने कहा कि देश में हर धर्म का सम्मान होना चाहिए. देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक बातें गलत है. इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए और ना ही इस पर राजनीति होनी चाहिए. निरुपम ने अमरनाथ में आई प्राकृतिक आपदा से 16 लोगों की हुई मौत पर दुख प्रकट किया. मृतकों के आत्म की शांति की प्रार्थना की. वही जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी.

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतBJPकांग्रेससंजय निरुपम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?