लाइव न्यूज़ :

लेडी डॉन संतोख बेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा ने भाजपा की प्रचंड लहर के बीच दर्ज की लगातार तीसरी जीत, बने सपा के इकलौते विधायक, देखिए वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 8, 2022 17:44 IST

गुजरात में भाजपा की प्रचंड लहर में कांग्रेस और आप सहित सभी ताश के पत्तों की तरह बिखर गये लेकिन पोरबंदर के कुटियाना विधानसभा सीट से दिवंगत लेडी डॉन संतोख बेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा ने सपा के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी को करारी मात ही है। कांधल जडेजा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी के शहर पोरबंदर में सपा प्रत्याशी कांधल जडेजा ने भाजपा प्रत्याशी को दी करारी मात कांधल जडेजा ने सपा के लिए 60744 वोट हासिल किया, वहीं भाजपा को महज 34032 वोट मिले कांधल जडेजा ने साल 2012, 2017 और अब 2022 में लगातार जीत दर्ज की है

पोरबंदर: गुजरात में भाजपा की प्रचंड लहर में कांग्रेस और आप हवा में बिखर गये लेकिन इस विधानसभा चुनाव में एक सीट ऐसी भी है, जहां लगातार तीसरी बार भाजपा को मुह की खानी पड़ी है। जी हां, चुनावी परिणाम में कुटियाना विधानसभा सीट के नतीजे बहुत चौंकाने वाले रहे। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे कांधल जडेजा ने भाजपा प्रत्याशी ढेलिबेन मालदेभाइ ओडेदरा को बड़े अंतर से हराकर इस सीट को अपने कब्जे में रखा है।

कांधल जडेजा की इस सीट पर लगातार तीसरी तीसरी जीत है। इससे पहले वो लगातार 2012 से यह सीट अपने नाम कर रहे हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने शरद पवार की पार्टी एनसीपी के टिकट से चुनाव जीता था लेकिन 2022 के चुनाव में एनसीपी ने कांधल जडेजा का टिकट काट दिया था, जिसके कारण उन्होंने एनसीपी को नमस्ते करके सपा का दामन थाम लिया था और लगातार कुटियाना सीट से जीत दर्ज करते हुए अपनी दिवंगत मां संतोख बेन जडेजा के बर्चस्व को कायम रखा है।

गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर के कुटियाना सीट पर कांधल जडेजा ने सपा के लिए 60744 वोट हासिल करके पार्टी को गुजरात विधानसभा की दहलीज तक पहुंचा दिया है। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ढेलिबेन मालदेभाइ ओडेदरा को महज 34032 वोटों से संतोष करना पड़ा। सपा प्रत्याशी कांधल ने 26712 मतों के अंतर से यह चुनाव जीता है।

वहीं वोट शेयर की बात करें तो कुटियाना सीट पर कांधल जडेजा को 46.94 फीसदी वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी ओडेदरा को 26.3 फीसदी वोट मिले। इसके अलावा कुटियाना सीट की खास बात यह रही की यहां पर कांग्रेस के नाथाभाई भूराभाई को चौथे स्थान पर धकेलते हुए आम आदमी पार्टी के भीमाभाइ दानाभाइ मकवाना तीसरे स्थान पर रहे।

चुनाव पूर्व कुटियाना सीट के बारे में सपा प्रत्याशी कांधल जाडेजा ने अपने जीत का दावा करते हुए कहा था कि उनके लिए पार्टी मायने नहीं रखती है, वो जिस भी पार्टी से खड़े होंगे, कुटियाना के लोग उसी पार्टी को वोट देंगे। दरअसल कुटियाना सीट जडेडा परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है। यहां पर कांधल जडेजा ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है, उसके पहले उनकी मां और लेड़ी डॉन के नाम से मशहूर दिवंगत संतोख बेन जडेजा भी पांच बार विधायक रह चुकी थीं।

80 के दशक में कांधल जाडेजा की मां संतोख बेन गुजरात की लेडी डॉन कही जाती थीं। संतोख बेन पर 500 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे, जिसमें अकेले 14 मामले हत्या से संबंधित थे। साल 1999 में संतोष बेन के जीवन पर 'गॉड मदर' नाम से फिल्म बनी थी, जिसमें संतोख बेन का किरदार शबाना आजमी ने निभाया था।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022पोरबंदरBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप