लाइव न्यूज़ :

KanchanJunga Express: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... असुविधा के लिए खेद है, 19 ट्रेन की गई रद्द

By धीरज मिश्रा | Updated: June 17, 2024 16:07 IST

Kanchanjunga Express accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 19 ट्रेनें रद्द कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई मालगाड़ीइस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइनें जाम हो गई उत्तर बंगाल और देश के पूर्वोत्तर हिस्से से लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं

Kanchanjunga Express accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 19 ट्रेनें रद्द कर दी गई। वहीं, इस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा बंगाल की मुख्यमंत्री ममजा बनर्जी भी पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पल पल ही अपडेट ले रहे हैं। एन.एफ. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि सुबह करीब 8:55 बजे एक मालगाड़ी 13174 अगरतला-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई, जिससे यात्री ट्रेन के चार पीछे के डिब्बे और मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइनें जाम हो गई और इलाके में ट्रेनों की आवाजाही रुक गई, जिससे उत्तर बंगाल और देश के पूर्वोत्तर हिस्से से लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है।

 

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट देखें

1. 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, 20503 डिब्रूगढ़ - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़ - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 01666 अगरतला - रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन, 12377 सियालदाह - न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस, 06105 नागरकोइल जंक्शन - डिब्रूगढ़ स्पेशल, 20506 नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12424

नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 22301 हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, 12346 गुवाहाटी- हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस, 12505 कामाख्या- आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, 12510 गुवाहाटी- बेंगलुरु एक्सप्रेस, 22302 न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, 15620 कामाख्या- गया एक्सप्रेस, 15962 डिब्रूगढ़- हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस, 15636 गुवाहाटी- ओखा एक्सप्रेस, 15930 न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस, 13148 बामनहाट-सियालदह उत्तर बंगा एक्सप्रेस, 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी एक्सप्रेस

टॅग्स :पश्चिम बंगालAshwini Vaishnavरेल हादसाTrain AccidentRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो