लाइव न्यूज़ :

कमला मिल हादसा: मोजो बिस्ट्रो पब के को पार्टनर युग पाठक गिरफ्तार

By IANS | Updated: January 6, 2018 20:46 IST

आईपीएस अधिकारी केके पाठक के बेटे युग से पिछले सप्ताह हुए हादसा के बारे में पूछताछ की गई थी। ये पूछताछ जांच का हिस्सा था।

Open in App

मुंबई दमकल विभाग की जांच रपट के बाद तेजी से जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को डीजीपी स्तर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के बेटे और मोजो बिस्ट्रो के सह मालिक युग के. पाठक को गिरफ्तार किया है। मोजो बिस्ट्रो में 29 दिसंबर को लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस उपायुक्त सचिन पाटील ने कहा, "उन पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 304 के तहत उनके ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।" आईपीएस अधिकारी के.के. पाठक के बेटे युग से पिछले सप्ताह अग्निकांड के मामले, जिसमें 55 लोग घायल हुए थे, की जांच के हिस्से के रूप में पूछताछ की गई थी। के.के. पाठक कई महत्वपूर्ण पदों के अलावा पुणे और नागपुर के पुलिस आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुलिस ने 30 दिसंबर को कम से कम दो पब -द मोजो बिस्ट्रो और 1एबव- पर तीन प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके अलावा लोअर परेल स्थित कमला मिल परिसर के मालिक रमेश गोवानी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।  मुंबई फायर ब्रिगेड की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई की शुरुआत हुई है। जिसमें मोजो बिस्ट्रो में आग लगने के बाद यह त्रासदी आसपास के 1एबव और अन्य पब तक फैल गई थी।संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेन भारती ने आज मीडिया को बताया, "चूंकि उन्होंने (एमएफबी) मोजो की आग से शुरुआत की है, इसलिए हमने संबंधित लोगों के नामों को आरोपी के रूप में शामिल किया है।" मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को 1एबव के फरार मालिकों और साझेदारों पर इनाम की घोषणा की थी। फरार लोगों में कृपेश संघवी, जिगर संघवी और अभिजीत मंकर शामिल हैं। 

टॅग्स :कमला मिल्स आगमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकमला मिल्स हादसा: कांग्रेस ने बीएमसी पर लगाया जांच को धीमी कराने का आरोप

भारतकमला मिल्स हादसे में बड़ा खुलासा, इसलिए लगी थी पब में आग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए