लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ का बड़ा ऐलान, बोले- 'कांग्रेस अगर मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी करती है तो वह पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2022 23:18 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया कि अगर साल 2023 में मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनवाती है, तो कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगायदि 2023 में मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनवाती है तो उसे यह तोहफा जरूर मिलेगा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 1 अप्रैल 2004 को पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था

भोपाल:मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने रविवार को मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के अधिवेशन में कहा कि अगर साल 2023 में कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो कांग्रेसी सरकारी राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करेगी। 

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2004 को सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बंद करते हुए नई राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) लागू कर दी थी। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा, "यदि 2023 में मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनवाती है, तो हमारी पार्टी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को अन्य राज्यों की तरह लागू करेगी।" 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान पर चुटकी लेते हुए मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने तंज भरे लहजे में कहा कि अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है और ये लोग फिर कभी लौटने वाले नहीं हैं। 

पटेल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "कांग्रेस ने कर्ज माफी, दिहाड़ी मजदूरों की नौकरियों को नियमित करने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा निभाने में विफल रही है और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को, किसानों को धोखा देने का काम किया है। मध्य प्रदेश के लोग कांग्रेस की सारी सच्चाई के बारे में अच्छे से जानते हैं और वो इन्हें दोबारा कभी वोट नहीं देने वाले हैं।"

मालूम हो कि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने फरवरी में घोषणा की कि वो अपने वार्षिक बजट में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने जा रहे हैंय़ इसका लाभ उन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2004 को या उसके बाद हुई है। 

टॅग्स :Kamal Nathमध्य प्रदेशभोपालbhopalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए